Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद रोजगार सूची में नाम जोड़ दिया गया...
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं उनका नाम रोजगार सूची से काट दिया गया था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उनका रोजागर सूची में पुनः जोड़ दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9165957842. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANAND YADAV CG IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : केंसर बीमारी के प्रारंभिक अवस्था में होने पर घरेलू उपचार-
ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद केंसर बीमारी के प्रारंभिक अवस्था में होने पर इलाज बता रहे हैं, चित्रक का जड़ 2 ग्राम लेकर 100 ग्राम गाय के दूध में उबालकर सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, लगातार 3 माह तक दवा का सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9165992497. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISAD SONG VICTIMS REGISTER
मेरी गाय दूध पिलाती...कविता-
समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मनीषा यादव एक कविता सुना रही हैं:
मेरी गाय दूध पिलाती-
मेरी गाय चारा खाती-
कितना सुंदर कितना प्यारा देश हमारा-
दुनिया के सारे देशो से है ये न्यारा-
धरती से अम्बर तक जिसका-
ऊँचा ध्वज है मस्तक जिसका... (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: DINDORI MANISHA YADAV MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के दूसरे दिन समस्या हल हो गयी...
संत कुमार धुर्वे शुभम यादव से चर्चा कर रहे हैं शुभम पुणे महाराष्ट्र में लॉकडाउन में फंसे थे उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के दूसरे दिन उनकी समस्या हल हो गयी इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@ 8815711686. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
मेरी अवधपुरी निजधाम...बन्ना गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक बन्ना गीत सुना रही हैं:
मेरी अवधपुरी निजधाम-
जनकपुर व्याहन जाबे रे-
तुम्ही चलो हमारे साथ-
धनुईया तोड़न जाबे रे-
लालन तू है छोटे नादान-
धनुहिया तोड़ी न पउबे रे... (AR)
