स्वास्थ्य स्वर : कफ, खांसी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कफ, खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुलेठी 5 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, लौंग 2 नग, अदरक 5 ग्राम लें| दो कप पानी में सभी को डालकर उबालें| जब एक कप पानी रह जाये| तब गुनगुना कर छान लें | आधा-आधा कप पानी खाली पेट रात को सोन से पहले सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: फोरा, घाउ, जख्म के लिए मलहम बनाने का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी फोरा, घाउ, जख्म के लिए मलहम बनाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नारयल की गीड़ि(खोपडा)- 1 नग, इमली के बीज के छल का चूर्ण- 20 ग्राम| नारयल के गीड़ि को पीस करके बारीक़ कर ले, इसमें इमली के पाउडर को मिला दे, और घुटनी से 1 घंटे तक खलल करे तब तक तेल जैसा आ जाये | इसको डब्बी में भर दे | पहले घाव को नीम का उबला पानी से धोये, इसके बाद ही ये मलहम को दिन में 3-4 बार लगाए| अगर शुगर का मरीज है तोह शुगर का जाँच करा ले, शुगर कण्ट्रोल होने पे ही ये काम करेगा| परहेज- चन्ना, मटर, मसूर, उरद, क्यूरा की दाल का प्रयोग न करे|अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: लिवर की मजबूती के लिए घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रक्त लिवर की मजबूती के लिए घरेलू उपचार बता रहे हैं| नारयल का पानी 2 लीटर, जयफल- 30ग्राम, सौंप- 30 ग्राम, काली मिर्च- 30ग्राम, पीपली- 30 ग्राम, जावती- 30 ग्राम, मिश्री- 50 ग्राम| नारयल की पानी को गाढ़ा होने तक पकाये, सभी सामग्री को उसमे मिला करके चलाये,और अंत में मिश्री मिलाये और कांच के बर्तन में रख दे| आधा आधा चमच पाक दिन में २ बार खली पेट सेवन करे| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें,नशा न करे| मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पक्के हुए गूलर का फल-500 ग्राम, मिश्री-500 ग्राम| इन सबको साफ़ कर चूर्ण बना ले| एक एक चम्मच चूर्ण, चावल के पानी के साथ, जो धुलने के बाद आता है, उसके साथ सेवन करने से लाभ प्राप्त होता है| सफाई का ख़ास ध्यान रखे|
परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें,नशा न करे| मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...आरती-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक आरती सुना रही हैं :
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता-
तुमको निशदिन सेवत-
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता-
ॐ जय लक्ष्मी माता-
उमा रमा, ब्रह्माणी तुम ही जग-माता-
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता, ॐ जय लक्ष्मी माता...
