वनांचल स्वर : बालो के झड़ने, टूटने से रोकने की घरेलू विधि-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी बालो के झड़ने और टूटने से रोकने लिए तेल बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं, भृंगराज पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़ सभी, 500 ग्राम हरण, 250 ग्राम बहेरा, 250 ग्राम आंवला इन सबको पीस कर चूर्ण बना लें उसके बाद 1 लीटर तेल को लोहे के कड़ाही में गर्म करे, गर्म होने के बाद चूर्ण को उसमे डालकर तब तक पकाएं जब तक जल ना जाए, उसके बाद तेल को ठंडा कर छान ले और कांच के बर्तन में रख ले, सुबह-शाम उस तेल से बालो की जड़ो में मालिश करे इससे बालो का झड़ना, टूटना आदि रुक सकता है| एच.डी. गाँधी@9111061399.

Posted on: May 14, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

केरल का आदिवासी वायनाड जिला, जिसका अर्थ है गीतों का देश...( मलयालम सन्देश)

जिला-त्रिशूर (केरल) से हफीषा उनके प्रदेश के एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और दर्शनीय जगह वायनाड जिला के विषय में उनकी मलयालम भाषा में बता रहे हैं, वायनाड उत्तर केरल का एक जिला है जो आदिवासी संस्कृति और गीत से संबंधित है, वायनाड का अर्थ है गीतो का देश इसी के नाम पर इस जिले का नाम वायनाड पड़ा है, वायनाड जिला एक सुन्दर जगह है वहां पर कई झरने हैं, जगह जगह वहां बड़ा सुन्दर दृश्य देखने को मिलता है, वहां एक ऐतिहासिक संग्रहालय है जिसे लोग दूर दूर से देखने और घूमने के लिए आते हैं, वायनाड एशिया के प्रसिद्ध टूरिस्ट जगहों में से एक है | हफीषा@9497065021

Posted on: May 14, 2018. Tags: HAFISHA KERALA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गोरखमुंडी के पौधे का घरेलू उपयोग...

भोरमदेव वनांचल, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आम तौर पर खेतो में पाए जाने वाले पौधा गोरखमुंडी का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि गोरखमुंडी एक ऐसा पौधा है जिसका एक चम्मच चूर्ण को एक चम्मच शक्कर के सांथ प्रतिदिन लेने से कमजोरी दूर होती है, बाल काले रहते हैं, बच्चे आधा चम्मच और 18 वर्ष से ऊपर के वाले एक चम्मच पानी के सांथ ले सकते हैं, अधिक कमजोरी आने पर सफेद मुसली और सतवारी का चूर्ण भी बराबर मात्र में मिलाकर सेवन करें, इन आसपास में पाए जाने वाले वनस्पतियों का उपयोग हम स्वस्थ रहने के लिए कर सकते हैं : वैद्य अमित साहू@8964931287.

Posted on: May 14, 2018. Tags: AMIT SAHU HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार में किसी के नाम से राशनकार्ड नही, अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखवरिया बता रही हैं, कि उनके परिवार में पांच सदस्य है, जिसमे किसी का राशनकार्ड नही बना है, जिसके कारण राशन नही मिल रहा है, जीवन यापन में दिक्कत होती है, राशनकार्ड बनवाने लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते, उनका कहना है सब का बना है तो मेरा भी बनना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे राशनकार्ड बन सके: सरपंच@8959128678, सचिव@7693017804, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क उमेश@9111422312.

Posted on: May 14, 2018. Tags: SONG SUKHWARIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम एक किलोमीटर दूर से नदी-तालाब का गंदा पानी लाकर पीते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से किसनू प्रसाद बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 2 में 65 घर के 100 लोग 1 किलोमीटर दूर से नदी-तालाब का पानी लाकर उपयोग करते हैं, उन्होंने एक हैंडपंप के लिए कई जगह आवेदन दिया, अधिकारी बोलते हैं मिलेगा-मिलेगा, लेकिन कोई सुनवाई नही होती है, लोग मजबूरन गंदा पानी पीकर खुद को बीमार करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल करने में मदद करे: सरपंच@9754360054, PHE@9589733942, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9669228595.

Posted on: May 14, 2018. Tags: KISHNU PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »