जय सेवा नारा ला लगाई सुन ला रे भाई जय सेवा ओ...गीत-

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से कैलाश पोया एक गीत सुना रहे हैं:
जय सेवा नारा ला लगाई सुन ला रे भाई जय सेवा ओ-
सरकार का गणना नही लू लिखाई और हमर गोंडी-
अलग-अलग करूराई सुन ला रे भाई जय सेवा-
हिन्दू कर गणना ला हिन्दू लिखवाई इन खर कर-
गणना में हिन्दू लिखवाई और हमर धर्म को अलग-
करवाई सुन ला रे भाई जय सेवा जी-
जय सेवा नारा ला लगाई सुन ला रे भाई जय सेवा ओ...

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: KAILASH POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

अस्पताल की अभाव समय पर इलाज नही लोगों की हो रही है मौत अधिकारी ध्यान नही रहे है, कृपया मदद

ग्राम-चीपुरुपाड, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आन्ध्राप्रदेश) से भीमा बता रहे हैं. अस्पताल की अभाव जिसके कारण और बढ़ रही है बीमारी का लक्षण| बताया जा रहा है गाँव के आस-पास कोई अस्पताल नही होने कारण गाँव के लोग बहुत परेशान रहते है. अत्यधिक बीमार होने पर बच्चे, बुजूर्ग, युवा वर्ग नजदीकी अस्पताल नही होने के कारण किसी-किसी की जान चली जा रही है. इस संबध में अधिकारीयों को जानकारी दिया गया है परन्तु कोई अधिकारी नही सुन रहे है. और बताया रहा है सड़क ठीक नही है जिसे सही समय किसी को दूर अस्पताल नही ले जा सकते जिसकी वजह से मौत हो रहा है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर इस विषय पर सहयोग करने की अपील कर रहे है. सरपंच@9849855444. संपर्क@8179933802.

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: BHIMA WEST GODAWARI AP PROLEM

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi language : 17th October 2019...

Today Nagamani is presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Andhra pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: ADIVASI ANDHRA PRADESH BULTOO RADIO NAGMANI

चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोन्दी के बाजार...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-मंगोर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम सिंह मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है :
चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोंडी के बाजार-
अरे आबे की नाही मोला बतादे दे दे ना करार वो-
जगत के होटल मा तोला वो रानी, भजिया समोसा खवाहू ना-
राजू भईया के दूकान मा रानी सया बेलाउज सिल्वाहू वो-
बारह बजे आबे वो रानी बरे तरी के छहिया मा...

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: BILASHPUR CG HARINAMSINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER

10 गाँव के लोगों को मिला सामुदायिक वन अधिकार पट्टा मिला-

ग्राम-कांदावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं पंडरिया ब्लाक के 10 गाँव को 302 हेक्टेयर भूमि का सामुदायिक वन अधिकार पट्टा मिला है, सन 2018 में हर गाँव में वन प्रबंधन समिति गठित किया गया है, जिसमे पूरे बैगा जनजाति में से हर इलाके में 4-4 लोग जंगल की रखवाली कर रहे हैं, जिससे वनों में आग लगने जैसी घटना इस बार नहीं हुई है, इस संबंध में लोगों को गाँव में जागरूक करने का काम किया गया, इस कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर शामिल हुये, जिसमे बैगा जनजाती द्वारा बैगा हबिटेड राइट की मांग की गयी साथ ही गाँव गाँव में बैगा प्राधिकरण के अनुदान राशि से ग्राम सभा कार्यालय बनवाने की मांग किया गया |

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »