सरकार के लिए काम करते हैं पैसा नहीं मिलता, अधिकारी कहते हैं ऊपर से पैसा नहीं आया...
ग्राम-मोहली,ब्लाक-ओडगी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी उर्मिला, सुशीला, रामकुवर, बेगम, मनभोजिया और बेलसिया बता रहे हैं, उन्होंने 3 महीने रोड निर्माण में काम किया, कुछ ने गोदी खुदाई में काम किया, लेकिन काम का पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं पैसा नही मिला तो कहां से दूँ, हमने काम किया है तो हमारे मेहनत का पैसा मिलना चाहिए, इसलिए सभी सीजीनेट के सुनने वालो मित्रो से निवेदन कर रहे हैं कि उपलब्ध अधिकारीयों के नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: सरपंच@9754760084, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@8120728027.
Posted on: May 15, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
भिन्डी ने दी बधाई लौकी की होगी सगाई....बाल गीत
ग्राम-लांजित, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रताप सिंह सांडिल्य एक बाल गीत सुना रहे हैं:
भिन्डी ने दी बधाई लौकी की होगी सगाई-
करेला और गोभी ने मेहंदी लगाया-
आलू और सेमी ने दुल्हन सजाया-
भिन्डी ने गाड़ी बिठाई लौकी की होगी सगाई-
मुली और गाजर ने मण्डप सजाया-
टमाटर और प्याज ने बाजा बजाया...
Posted on: May 15, 2018. Tags: RAMPRATAP SINGH SANDILY SONG VICTIMS REGISTER
माता मैहर वाली सजे हवे लाली चुनरी...भजन गीत
ग्राम-खोहिर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राधिका सिंह एक भजन सुना रही हैं :
माता मैहर वाली सजे हवे लाली चुनरी-
मोरे दाई हर मोरे महामाई हर सोने के हार दाई रे-
काने के बाली दाई बर ला देहूं-
हां दाई बर ला देहूं सोने के हार दाई रे-
सुघर दिसत हवे ऊँचा पहाड़-
बघवा हर झूमर खेले दाई के दुवार, हाय रे दाई के दुवार-
कूदी-कुदी चढथे बोकरा भेड़ा देखा ना दाई मोरे लागेहे भीड़ा...
Posted on: May 15, 2018. Tags: RADHIKA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
शिवा तुझसे मिलने का चर्चा बहाना है...भजन
ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं :
शिवा तुझसे मिलने का चर्चा बहाना हैं-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना हैं-
भोला तुझसे मिलने का चर्चा बहाना हैं-
मइया तुझसे मिलने का चर्चा बाहाना हैं-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा पुराना हैं-
मईया तुझसे मिलने चर्चा बहाना हैं...
Posted on: May 14, 2018. Tags: HIRAMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
मेरा करमा तू, ओ मेरा धरमा तू...देश भक्ति गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
मेरा करमा तू, ओ मेरा धरमा तू-
तेरा सब कुछ मै, मेरा सब कुछ तू-
ओ हर करम आपना करेगें, ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जान भी देगें, ऐ वतन तेरे लिए...
