स्वास्थ्य को केवल डॉक्टरो और सरकार पर नही छोड़ा जा सकता है, इसमें जनता की भागीदारी हो...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान सम्मलेन, रायपुर (छत्तीसगढ़) में शामिल भोपाल के श्याम बोहरे जी बता रहे हैं, कि स्वास्थ्य को केवल विशेषज्ञो, डॉक्टरो और सरकार पर नही छोड़ा जा सकता, इसमें जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो, शिक्षण हो, जनता स्वास्थ्य के मुद्दों को समझे, आज के समय में स्वास्थ्य तेजी से निजी हाथो में जा रहा है, व्यपारीकरण होता जा रहा है, जिससे अधिकांश जनता स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित हो रही है, क्या कारण है कि सरकार हमें स्वास्थ्य सुविधाएं नही दे पाती, सभी तरह के कर वसूलने बावजूद? राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है जिससे स्वास्थ्य एक मौलिक अधिकार बन सके और सभी को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त मिल सके

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWARA SWSTHYA VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में बिजली के केवल पोल लगे है, ना तार खिंचा ना मीटर लगे हैं, लेकिन बिल आता है-

ग्राम-कर्रिया, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के निवासी कांसीनाथ आदिवासी, कमला और कमलेश से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली के पोल तो लगे हैं, लेकिन ना ही तार खिंचा है और ना ही मीटर लगे हैं, पर इसके बावजूद बिजली का बिल लगातार आ रहा है, लोग परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो अपील कर रहे हैं कि दिए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर वार्ड में बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425824746. जगदीश यादव@9424841672.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: ELECTRICITY JAGDISH YADAV MP REWA SIRMAUR SONG VICTIMS REGISTER

देश हमारा सबसे न्यारा प्यारा हिन्दुस्तान...देशभक्ति गीत

ग्राम-बसनारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सतवंती श्यामले के साथ में राजकुमारी सिंह एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
देश हमारा सबसे न्यारा प्यारा हिन्दुस्तान-
सब झड की आखों की तारा अपना हिंदुस्तान-
वीर सिपाही हम इसके पैर पीछे नही हटाते-
साहस के पुतले आगे बढ़ सबको राह दिखाते-
उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम चारो दिशा हमारी-
किन्तु यहाँ भी रखनी होगी पूरी पैहरदानि...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG PATRIOTIC SATVANTI SHYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सर्वेश्वरी का ध्यान करो, गुरु मंत्र का ध्यान करो...भजन गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे हैं:
सर्वेश्वरी का ध्यान करो, गुरु मंत्र का ध्यान करो-
माँ गुरु का, माँ गुरु का ध्यान धरो-
गुरु मंत्र का ध्यान करो, गुरु मंत्र का ध्यान करो-
तू ही ब्रम्हा तू ही विष्णु-
जय शिव शंकर ध्यान करो-
गुरु मंत्र का ध्यान करो-
सर्वेश्वरी का ध्यान करो...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: BHAJAN CG RAIGARH RAJENDRA GUTPA SONG VICTIMS REGISTER

जंगल में एक वृक्ष खड़ा था, सब वृक्षों से बड़ा था...बाल कविता

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बाल कविता सुना रहे हैं :
जंगल में एक वृक्ष खड़ा था, सब वृक्षों से बड़ा था-
लंबा चौड़ा छायादार, उसके नीचे था बाजार-
बंदर बेच रहा था आलू, उसको तोल रहा था भालू-
हिरण लिया सब्जी का ठेला, बेच रहा था हरा केला-
लौकी, कोहड़ा और पपीता लेकर आया बूढा चीता-
खरहा हरी मिर्च ले आये, बंदरिया को लगे उसे चखाए...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG CHILDREN KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »