दिल्ली शहर कतेक दूर कतेक दिन में अइबा बलमू...झूमर गीत
ग्राम-संतोषी नगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से मैनामती, पितरमनी व अन्य महिलाएं एक झूमर गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
दिल्ली शहर कतेक दूर कतेक दिन में अइबा बलमू-
खइबू जहर मरि जइबू त पीछे पछतइबा बलमू-
टिकवा जेल्हनिया लाल्हकदारे सवतिया जीनि लइहा बलमू-
दिल्ली शहर कतेक दूर कतेक दिन में अइबा बलमू...
Posted on: May 15, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
जन्म ले ये केतना बढ़ले जन एतने जन्म ले केतना...दमकच विवाह गीत
ग्राम-संतोषी नगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से उमेश्वर सिंह स्थानीय भाषा में एक दमकच गीत गा रहे हैं, जिसे शादी के समय गाया जाता है:
जन्म ले ये केतना बढ़ले जन एतने जन्म ले केतना-
बढ़ली जन एतने सुखल बा अल्खे भइले छितिरछान...
Posted on: May 15, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
नीमिया पतइया झरि जाला, अंगनवां कइसे बहारूं जी...विवाह गीत
ग्राम-संतोषी नगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से कुछ छात्राएं एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं, गीत का सन्दर्भ यह है कि घर में नई-नवेली बहू नीम के पत्तों, कचरों से अनुरोध करती है कि जेठजी सामने बैठे हैं कृपया आँगन में मत आओ, मुझे बहारने में दिक्कत होगी:
नीमिया पतइया झरि जाला, अंगनवां कइसे बहारूं जी-
ओहि रे अंगनवां में ससुरजी के डेरा-
घुंघटा कढ़त दिन जाला, अंगनवां कइसे बहारूं जी-
ओहि रे अंगनवां में भसुरजी के डेरा-
घुंघटा कढ़त दिन जाला, अंगनवां कइसे बहारूं जी...
Posted on: May 15, 2018. Tags: GHANSHYAM MARSAKOLE SONG VICTIMS REGISTER
तोला बंदो गा दाई तोला बंदो ओ कुदरगढ़ के कुदारगढ़ी दाई तोला बंदो ऐ...देवी भजन
ग्राम पंचायत-मोहली, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम कुमार, पनभोगिया और उर्मिला एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तोला बंदो गा दाई तोला बंदो ओ-
कुदरगढ़ के कुदारगढ़ी दाई तोला बंदो ऐ-
तोला बंदो ओ माई तोला बंदो ओ-
कुदरगढ़ के कुदारगढ़ी दाई तोला बंदो ओ...
Posted on: May 15, 2018. Tags: GANESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे हैंडपंप से लाल पानी निकलता है, सोलर पंप लग जाए तो अच्छा पानी मिल सकता है...
ग्राम-लावाघोरी, पंचायत-घघरा, जनपद पंचायत-भरतपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से मलिका यादव बता रहे हैं कि उनके सनोहर डोल पारा में गुंजन यादव के घर के पास एक हैंडपंप है जिसमे लाल पानी निकलता है, यदि उसमे सौर उर्जा पंप लग जाए तो अच्छा हो सकता है, इसके लिए उन्होंने लोक सुराज में आवेदन दिया, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है, दिए गये संबंधित अधिकारियों के नंबरो पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: CEO@9685287888, कलेक्टर@9111670003. मंत्री@9425255174. मलिका यादव@9165081193.
