हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करें
ग्राम-ताडूपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बहादुर सिंह उइके बता रहा स्थित एक हैण्डपंप जिसमे से लाल रंग का पानी निकल रहा है नारायणपुर जिला के ग्राम पंचायत ताडूपाल के आश्रित मोहल्ला पटेल पारा स्थित हैण्डपंप से लाल रंग का पानी निकल रहा है| लाल रंग पानी को उपयोग करने से लोग बीमार हो रहे है आप पास पानी की सुविशा न होने के कारण मज़बूरी में ग्रामीणों को दूर से पिने का पानी लाना पड़ रहा है उसी पानी का उपयोग खाना बनाने के लिए भी कर रहे है इस मामले में सरपंच सचिव को शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए फ़ोन नंबर पर समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात करके. इस बनी इस समस्या को निदान कराने में सहयोग करे. सचिव@7587755894, संपर्क@7647001492.
Posted on: Oct 19, 2019. Tags: NARAYPUR CG PROBLEM RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया...कविता-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहे हैं:
जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया-
जब बुझ गई समा तो महफ़िल में रंग आया-
मन की मशीनरी में जब काम करना सिखा-
तब बूढ़े तन के हर एक पुर्जे में जंग आया-
गाड़ी निकल गई जब घर से चला मुसाफिर-
मयूर हाँथ मलता वापस बेरंग आया-
जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया...
Posted on: Oct 18, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi language : 18th October 2019...
Today Nagamani is presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Andhra pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Oct 18, 2019. Tags: ADIVASI ANDHRA PRADESH BULTOO RADIO NAGMANI
स्वास्थ्य स्वर : "बवासीर पाइल्स" का घरेलू उपचार...
भोरमदेव वनांचल जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य आमित साहू “बवासीर पाइल्स” का घरेलू उपचार बता रहा है. आमतौर पर यह गुदा व मलाशय में मौजूद नसों का “वैरिकोज वेन्स” रोग होता है| बवासीर मलाशय के अदंरुनी हिस्से या गुदा के बाहरी हिस्से में से हो सकता है| बवासीर पाइल्स का घरेलु नुस्खा का उपयोग करे: – सुरन कंद (जिमी कंद) भी कहा जाता है जिसे गर्म पानी में उबाले छोटे-छोटे टुकड़े काटे और उसे सुखा दे सूखने बाद उसका 100 ग्राम पाउडर बना ले. 100 ग्राम पाउडर को 100 घी में भूंज ले और सुखा ले अब यह बन कर तैयार हो जाए तब इसे रोगी को सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से बवासीर पाइल्स जड़ सहित खत्म हो जायेगा|
Posted on: Oct 18, 2019. Tags: AMIT SAHU HAELTH KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
जंगल गयी 18 वर्षीय एक युवती को हाथी ने दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला...
ग्राम पंचायत-बरपाटिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है जंगल घुमने गयी एक युवती को हाथी ने दौड़ा-दौड़ा कर डाले | बताया जा रहा है फारेस्ट विभाग गार्डजिसका नाम (एक्का रोदलिया) के साथ युवती (सोनामोनी ) पिता फिल्ड के नाम पर वनगोबरी नमक जंगल में गये थे इसी बीच हाथी से आमना सामना हुआ और युवती को दौड़ाने लगा और अपनी क्षमता के अनुसार ही वह से सकी परन्तु हाथी उसका पीछा नही अंततः जब युवती भाग-भाग कर थक गयी तब हाथी उसके ऊपर वार किया और जान बाद छोड़ा | ग्रामीणों का कहा है की सी विषय पर सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रहे है बे वजह से ग्रामीण हाथियों का शिकार हो रहे है. ग्रामीणों के द्वारा अगर किसी प्रकार की हाथियों को मारेना योजना और मार दिया जाता है तो लोगों को जेल सजा दिया जाता है इस विषय पर सरकार को कोई ठोस निर्णय ले जिसे ग्रामीण लोग शांति से जीवन व्यक्तिव करे.
