वनांचल स्वर : हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी हार्ट अटैक का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में खान-पान और दिनचर्या के कारण हम अपना खयाल नही रख पाते जिससे हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं, इस समस्या से बचने के लिए नीबू, अदरक, लहसुन, सेब सभी का एक-एक कप रस लेकर मिला ले और धीमी आंच में पकाएं, जब तीन कप बचे तो उसे ठंडा कर ले उसके बाद तीन कप शहद मिलाकर सुरक्षित कांच के बर्तन में रख लें, तीन-तीन चम्मच दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकते है, खाने में मिर्च मसला तेल खटाई नशा अदि का सेवन ना करें : वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: May 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

रोज़गार गारंटी में रोड निर्माण में काम किये, पैसा नहीं मिला, अधिकारी कुछ मदद नहीं करते...

ग्राम-खोहीर, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं सीमा और जागमती बता रहे हैं, कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत रोड निर्माण में कार्य किया था, जिसका भुगतान आज तक नही हुआ है, कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिया पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ, इसलिए वह परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये संबंधित अधिकारियों के नंबरो पर अधिक से बात कर इस समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@8959128678, सचिव@7693017804, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9111651969.

Posted on: May 15, 2018. Tags: SEEMA JAGMATI SONG VICTIMS REGISTER

नयन खोलो नयन बोलो, पुजारी दुवार पे आया हूँ...गीत-

ग्राम-कुलफा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरी साकेश एक गीत सुना रही हैं :
नयन खोलो नयन बोलो, पुजारी दुवार पे आया हूँ-
मईया के दुवारे अंधरी आया हो-
आँख दे दो तो घर जाना-
नयन खोलो नयन बोलो, नयन खोलो नयन बोलो...

Posted on: May 15, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मुनगा के जड़ से दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार-

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य खेलन साहू आज हम सभी को दाद खाज खुजली का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, दाद एक चर्म रोग है, जो किसी को भी हो सकता है, जिनको दाद हो गया हो वे मुनगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है और यह हमें आसानी से हमारे घर के आस-पास मिल जाता है, उसकी जड़ को पत्थर से पीस कर दाद में सुबह-शाम लगाएं, लगातार इसका उपयोग करने से दाद ठीक हो सकता है और इसका असर हमारे आमदनी पर भी नही पड़ता है, इस प्रकार हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत गुण हैं जिनका हम फायदा ले सकते हैं : खेलन साहू@7566279950.

Posted on: May 15, 2018. Tags: KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हम लोग नदी का गंदा पानी पीते हैं, सरकार से जमाने से अनुरोध कर रहे हैं, कुछ नहीं होता...

बघबुढ़वापारा, ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम चंद साकेत बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 11 में जनसंख्या लगभग 70 है, जो पानी की समस्या से पीड़ित हैं, लोग नदी का गंदा पानी उपयोग करते हैं, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे समस्या का समाधान हो सके :
सरपंच@9754760084, PHE@9589733942, कलेक्टर@9826443377.
संपर्क नम्बर@9617887661.

Posted on: May 15, 2018. Tags: DHARAM CHAND SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »