छोटी सी मछली पानी में बिछली...बाल कविता-
ग्राम-बैजलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक एक छोटी से बालिका राधिका से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
छोटी सी मछली पानी में बिछली-
पापा ने पकड़ा मम्मी ने पकाया-
मोटा भईया खाया-
मछली जल की रानी हैं, जीवन उसका पानी हैं-
हाथ लगाओ डर जाती है, बाहर निकालो मर जाती है-
आजा राजा राजा मामा लाया बाजा...
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG CHILDREN HARISHANKAR RAJAK KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के औषधीय गुण और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गिलोय जिसको अमृता के नाम से भी जाना जाता है के औषधीय गुणों को बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि मधुमेह या शुगर रोग और मूत्र विकारो में यह उपयोगी है, गिलोय की लता को थोडा पानी डालकर पीस लें, उसके बाद 5-10 काली मिर्च तथा एक-दो इलायची बीज पीसकर मिलाना है, इसका 50 ग्राम रस निकालकर सुबह खाली पेट प्रतिदिन 40 दिन सेवन करने से लाभ मिल सकता है, शारीरिक कमजोरी में भी आराम मिल सकता है, संबंधित जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9424167683.
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
नामुके बुबानलो रो बुबानलोन नन्ना मनुर...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-मरोड़ा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सन्नी उसेंडी के साथ गाँव के साथी ननाबाई कुम्मोटी, नुन्काबाई दुग्गा और महगेबाई टोप्पा एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रि रि रि रिलो रि रि रि रिलो रि रि रि रिलो-
नामुके बुबानलो रो बुबानलोन नन्ना मनुर-
आग बाड़ा कियतिन लो आग बाड़ा कियतिन बुबा...
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG GONDI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR SONG SUNNY USENDI
जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना...भजन-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गणपति भजन गीत सुना रही हैं :
जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना-
माथे स्वामी तेरे चंदन सोहे, कानो में कुंडल धारी-
लंबे-लंबे स्वामी तेरे सूंड तुम्हारे, पेट है बड़ा भारी-
लड्डून के स्वामी भोग लगत हैं, मुसबन करत सवारी-
शिव शंकर हैं पिता जी तुम्हारे, पार्वती महतारी लाज मेरी रख लेना...
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा, कर्ज लेकर जीवन यापन कर रही हूँ, कोई मदद नहीं करता -
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से देवजानी शर्मा नरेश बुनकर को बता रही हैं, कि उन्हें मई 2017 में आख़िरी बार निराश्रित पेंशन मिला है, उसके बाद पिछले 16 महीने से नही मिला है. पेंशन से उनकी आर्थिक मदद हो जाती थी, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव को बोला है पर वे सभी मिलेगा कहते है, लेकिन अभी तक नही मिला, कर्ज लेकर अपना जीवन यापन कर रही हैं, वृद्ध महिला है, कोई आर्थिक आय नही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारी से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करे : सचिव@8319568146. नरेश बुनकर@8720822286.



