भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-चीपुरुपाड, पंचायत-पेदरायगुडम, तहसील-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आन्ध्राप्रदेश) से रववा माडा जमीन पट्टा का समस्या रहा है इस स्थान पर हम लोगो को कई साल हो गया है यह रह कर हम अपनी जीवनयापन कर रहे है अपने-अपने नाम पर जमीन काबिज कर| पर अभी तक जमीन पट्टा नही दिए है हमारे पास किसी प्रकार की कोंई नौकरी नही है और न ही किसी प्रकार की व्यपार, जमीन पट्टा की समस्या को ITDA के पास आवेदन भी किया गया है परन्तु अभी कोई पहल नि किये है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. SDO नंबर@9490957004. संपर्क@6304274785.

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: PROBLEM RAWWA MADA WEST GODAWARI AP

भोरमदेव वनांचल रामधुनी मण्डली कार्यक्रम आयोजन किया गया किया जाना है...

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू बता रहा है चरौधा मार्ग में स्थित चरचोड़ा में एक दिवसीय रामधुनी बाबा गोरखनाथ के तत्वधान में मानोडोंगर हरिहर नाग योगी द्वारा रामधुनी कार्यक्रम किया जा रहा है दिनांक 20/10/2019 दिन रविवार 3 दोपहर से 21/10/2019 दिन सोमवार तक जाना है. रौचन, बरकोही, मन्ना बाई के सहयोगी से रामधुनी मण्डली का आयोजन किया गया है. सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को आंमत्रित निमंत्रित कर रहे है.
अधिक जानकारी के लिए सपंर्क नंबर @74409937773. @6560781574.

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: AMIT SAHU KABIRDHAM CG SONG STORY VICTIMS REGISTER

गैस सिलेंडर नही मिला अधिकारी सुनवाई नही कर रहे है...कृपया फ़ोन करके मदद करे-

ग्राम-एर्राबोर,पंचायत-दंतालबारु, तहसील-पाल्वंचा, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से वंजम जोग गैस सिलिंडर का समस्या बता रहे हैं| इस स्थान पर हम कई सालों से रह रहे है भारत सरकार की योजना के तहद सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण करने का गरीबी रेखा के निचे जीवनयापन करने वालों के लिए पर अभी तक ग्राम -एर्राबोर गाँव के लोग बता रहा है नही मिला है गैस सिलेंडर के लिए आवेदन भी दिया गया पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन पर अधिक से अधिक बात कर समस्या का समाधान करने में सहयोग करे. सरपंच@9347214757. कलेक्टर@9440366555. संपर्क@8317511267.

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: PROBLEM TELANGANA WANJAM JOG

भजन : अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...

ग्राम-सहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
दर्दे ज़माने में कम नही मिलते-
सब को मोहब्बत के गम नही मिलते-
टूटने वाले दिल होते हैं कूछ खास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
हो रह गई दुनिया में नाम की खुशियाँ-
तेरे मेरे किस काम की खुशियाँ-
टूटने वाले हा-हा सारी ऊम्र हमें-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

किसान भाई अपने जमीन पर रासायनिक खाद्य नही जैविक खाद्य का उपयोग करे...

ग्राम पंचायत-परसगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सम्बती दुग्गा और जैविक खाद्य एंव रासायनिक खाद्य के बारे में बता रही है ग्राम पंचायत परसगांव निवासी सोनजित (कृषक) ग्रामीण स्तर पर खेती कार्य करने वाले बता रहा है इस समय सफरी 1010 धान की बुवाई किया गया है| उनका कहना है की अधिक फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आज के समय में लोग अत्यधिक रासायनिक खाद्य का उपयोग कर रहे है जिसे हमारे जमीन को नुकसान पंहुचा रहा है. जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और किसानों के मित्र कहे जाने वाले किड़े, केंचुएं खत्म हो रहे हैं। अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग को बढ़ावा दे ते गये और किसी प्रकार कोई उपाय नही किया गया तो भविष्य में बड़ी नुकसानदायक खबर देखने को मिलेगा| इस लिए सोनजित (कृषक) लोगो से सलाह कर रहे है अभी भी समय है जिसनी मात्रा में जैविक खाद्य का उपयोग करना है कर सकते है उसे किसी प्रकार की जमीन को नुकसान नही करता है.

Posted on: Oct 20, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAMBATI DUGGA SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »