गाँव में मिडिल व प्राथमिक स्कूल की जर्जर स्थिति में है, कृपया मदद करें-

ग्राम-हेरमुर पोड़ियामी पारा, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हड़मु राम कश्यप जी इनके गाँव की समस्या बता रहे हैं| गाँव में स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है जर्जर हो है है| मिडिल स्कूल भी जर्जर हो रही है इसमे छत से पानी टपकता है इस तरह की स्थिति प्राथमिक स्कूल की भी है| यह स्कूल गिरने के कगार पर है बच्चों को इस स्कूल में नहीं बैठाते, मिडिल स्कूल में ले जाकर पढ़ाते हैं|इनकी मांग है कि स्कूल की मरम्मत की जाए ताकि बच्चों को पढ़ाने में कोई परेशानी ना हो| संपर्क नंबर@6268041674, जिला-कलेकटर @8458956694, लोहांडीगुड़ा ब्लाक सीईओ@8889252366, सरपंच@7746075395, जिला शिक्षा विभाग@9300320554.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR BUILDING CG DARBHA PROBLEM SCHOOL

हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा...भजन

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन
सुना रहें है:
हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा-
मुरली मनोहर कृष्णा कन्हिया – बंसी बाजईया तु बोले हे मनवा – जग में भी वो हैं सब में भी वो हैं-
सृष्टि के हर कण-कण में वो हैं-
हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BHAJN CG RAIGARH SONG

नशा मुक्ति गीत: नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बर्जेश कुमार नशा मुक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी मर जाना की, होगी बड़ी ख़राबी-
रोना फ़िर ना भैया, पागल फ़िरोगे तुम बाज़ार में-
भूखे रहेंगे बच्चें, जिद रहेगी इंतजार में-
बिकेगा गहना अब क्या कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
बीड़ी ना पिना साथी, जलेगा कलेजा बातों बात में-
आतो में होंगा अल्सर, नींद ना होगी रातों, रात में-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: MP NASHA MUKTI REWA SONG

स्वास्थ्य स्वर : .प्यरालाईस का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोती नगर- रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधीलकवा प्यरालाईस का घरेलू नुस्खा बता रहे है: बीर बहूटी जो गुलाबी कर्लर का होता है, उसको पान में रखकर के रात में एक बार 21 दिन तक सेवन करेने से लकवा में आराम मिलता है, मालिश के लिए नीम का पत्ती 100 ग्राम, सैहजं का पत्ती 100 ग्राम, आग के पत्ती 100 ग्राम, बकायन की पत्ती 100 ग्राम, धतूरा का पत्ती 100 ग्राम, इन सबको पीस कर मोटी लुकटी बना ले सरसों के 1 लिटर तेल में उबालें जलने तक उबालें और छान के शीशी में रख ले, और मालिस करे सुबह शाम, परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे- अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH RAIPUR

हमारे गांव में पुलिया नहीं है, मेन रोड के लिए नदी पार कर के जाना पड़ता है...

जोगा गावड़े, ग्राम-आयतुपारा पटेलपारा, ग्राम पंचायत-बास्तनार नंबर 02, ब्लॉक बास्तनार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके गांव में पुलिया नहीं है। लोगों को मेन रोड तक आने के लिए नदी पार करना पड़ता है। बरसात के दिनों में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव व सरपंच को आवेदन दिया है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260313953, कलेक्टर@8454956694, जिला पंचायत@9004037600.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: AAYTUPARA BASTANAR BASTANAR NO.2 BASTAR BASTAR PROBLEM BRIDGE CG JOGA GAWDE PROBLEM PUL

« View Newer Reports

View Older Reports »