छत्तीसगढ़ी गीत : कर मोरे कोदी एक सुल के...

ग्राम-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिलाएं छत्तीसगढ़ी ब्याह गीत सुना रहे है:
कर मोरे कोदी एक सुल के-
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ये मोरा भैयातोरैय फुल के
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे-
ये बाबा जी के मंदीर बढ़िया हे न-
का साग रांधे कुन्दरुच कुंदरू-
लालू गाड़ी बाजे रामा हो-
ये मोरे भैया बैला में घुंघरू-
नरुवा में गाड़ी बाजे ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी सुवा गीत : तरी नरी नहा नरी मोर नहा नरी ना ना रे...

ग्राम बाकुलवाही, पंचायत-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ ग्रामीण महिलाएं कविता सूर्यवंशी, चिंतामणि छत्तीसगढ़ी सुवा गीत सुना रहें है. छत्तीसगढ़ में सुआ गीत प्रमुख लोकप्रिय गीतों में से है। सुआ गीत का अर्थ है सुआ याने मिट्ठु के माध्यम से स्रियां सन्देश भेज रही हैं। सुआ ही है एक पक्षी जो रटी हुई चीज बोलता रहता है। इसीलिए सुआ को स्रियां अपने मन की बात बताती है इस विश्वास के साथ कि वह उनकी व्यथा को उनके प्रिय तक जरुर पहुंचायेगा.
तरी नरी नहा नरी मोर नहा नरी ना ना रे-
पूर्णिमा हो तोर बिना जग अंधियार-
तरी नरी नहा नरी मोर नहा नरी ना ना रे...

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

किये शौचालय का निर्माण नही मिला धन राशि, शिकायत का कोई असर नही, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-भाटपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम और उनके साथ है ग्रामीण जना बता रहे है ग्राम पंचायत आश्रित गाँव बूरवाल से मनको बाई बता रही है शौचालय बनाने के पश्चात नही मिला धन राशि समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है शौचालय निर्माण करने के लिए किया गया घरों खर्च और बनाया गया शौचालय परन्तु नही मिला सरकार की ओर से धन राशि जिसका शिकायत ग्राम पंचायत स्तर पर जानकारी अवगत कराया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियो से बात कर शौचालय निर्मित धन राशि दिलाने में सहयोग करे. CEO@9425263888. सरपंच@7265968343. सचिव@7000426068. सम्पर्क@9691168687.

Posted on: Dec 02, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI ATRAM VICTIMS REGISTER

भजन : मनुष्य जन्म अनमोल रे...

ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई स्कूली छात्राए भजन सुना रही है:
मनुष्य जन्म अनमोल रे-
मिटटी में न रोल रे-
अब जो मिला है फिर न मिलेगा-
कभी नही कभी नही-
ओम साईं नमो: नम:-
श्री साईं नमो: नम:-
तू सत्संग में आया कर-
गीत प्रभु के गाया कर-
साँझ सवेरे बैठ के बन्दे-
गीत प्रभु के गाया कर-
नहीं लगता कुछ मोल रे-
मिट्टी में ना रोल रे-
अब जो मिला है फिर ना मिलेगा-
कभी नही कभी नहीं कभी नही रे-
तू है बुद बुद पानी का-
मत कर जोर जवानी का-
समझ संभल के कदम रखो-
पता नही जिंदगानी का-
सबसे मीठा बोल रे-
मिट्टी में ना रोल रे-
अब जो मिला है फिर ना मिलेगा-
कभी नही कभी नहीं कभी नही रे...

Posted on: Dec 01, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHALAM VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना...

ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना-
काबर दिसथे मन हर उदास-
फुदकी-फुदकी मिर्जा चरे फुलवारी-
का कहों रे मिर्जा राम नई यें घरे-
काबर दिसथे मन हर उदास कजरैली मोर मैना-
कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना...

Posted on: Dec 01, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »