हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच...रामायण श्लोक-
ग्राम-नवगई, बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललनलाल जायसवाल रामायण का एक श्लोक सुना रहें है :
हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच-
पाकल आमा ला गिरा दे, करले सुगा मोर-
अरे चन्द्र लोक में चंदा नाचें, सूरज नाचे आकाश रे-
वीणा लेके नारद नाचे, शिव नाचे कैलाश रे-
टुटही मडईया में तिनके बिछौना, कब अईहैं राम दसरथ के ललनवा...
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: LALANLAL JAISWAL SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6-7 महीने से खराब है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
राउतपारा, ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम साथ में विजय कुमार पंडों, दिलबरन पंडों, हरिलाल पंडों बता रहे है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प का 6-7 महीने से टंकी खराब हो गया है लोगों को पानी पीने के लिए बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच के पास आवेदन किये है | लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प की टंकी लगवाने में मदद करे:सरपंच@7909453088, सचिव@9669593767, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. मुकेश आयाम@9617164393.
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: DILBARAN PANDO HARILAL PANDO SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR PANO WATER
सावन की महीना पवन मारे झकझोर...व्यंग्य गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी एक व्यंग्य गीत सुना रहे हैं :
सावन की महीना पवन मारे झकझोर-
जियरा मोरे डोले गांव शहर में चोर-
राम गजब आये ये बेशरम चोर-
पुलिस वाले भईया संभालो गांव शहर के बाग़ डोर-
तुम्ही हो खेवईया ना चले किसी का जोर-
सावन का महीना पवन मारे झकझोर...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 2 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-परयाडी, पंचायत-पिपरोल, विकासखंड-रामचंद्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाल साय बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प 2 महीने से ख़राब है उसके कारण गाँव के लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही है | उसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत, सरपंच, सचिव और मिस्त्री के पास शिकायत किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो उनका अनुरोध है कि कृपया हैण्डपम्प को सुधारा जाए ताकि गाँव के लोगो को पानी की सुविधा हो सके| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि हैण्डपम्प को सुधरवाने में मदद करें : सचिव@9165632625, मिस्त्री@9669750049. अधिक जानकारी के लिए लालसाय संपर्क@9009929493.
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HANDPUMP LALSAY SONG VICTIMS REGISTER
सावन महीने में अमावस्या के दिन त्यौहार के रूप में घर, गली आदि सभी जगह की सफाई की जाती है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे हैं, सावन महीने के अमावस्या के दिन घर, गली सभी जगह की साफ सफाई की जाती है, देवी देवताओं की पूजा कर मनौती करते हैं, आज के दिन पौधे लगाने चाहिए, उनके गांव में इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जाता है, लोग पूजा स्थल पर पूजा करते और नारियल प्रसाद, मदार, बेल पत्ती अदि चढ़ाते है, उनकी मान्यता है कि इस प्रकार कार्य करने से देवी देवता और प्रकृति खुश रहती है |इस तरह के त्यौहारों का न सिर्फ धार्मिक बल्कि प्राकृतिक महत्त्व भी है जिसको हमें समझना चाहिए और इस तरह की स्वस्थ परम्पराओं को समझ बनाकर औरो को समझाना चाहिए जिससे यह त्यौहार और अधिक मनाया जाए
