किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे...कविता-

सीजीनेट के साथी सोनू गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं :
किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे-
किसी को रुलाने की वजाय, आओ उन आंसुओ को पोछकर भी देखे-
कितना सकून मिलता है, मन का एक फूल खिलता है-
हांथो में हांथ रखकर, कंधे से कंधा मिलाकर-
आओ हम साथ चलें, आओ हम सब एक कहानी बदलें-
अपनी ही हो परेशानिया चाहे कितनी भी चले आंधियां...

Posted on: Jun 12, 2019. Tags: POEM SONG SONU GUPTA VICTIMS REGISTER

समय पर किया गया सही निर्णय जीवन बदल देता है...कहानी-

एक लड़का एक घर में काम कर रहा था| कुछ दिनों से उसे खजाने के पास सफाई करने के लिये उसे रखा गया| एक दिन सफाई करते समय उसे सोने की घड़ी मिली| उसके मन में आया| घड़ी को चुरा ले| तभी वह जोर से चिल्लाने लगा| भगवान ने हमें बचा लिया है| हम घड़ी नहीं चुरायेंगे| ये सब उसकी मालकिन देख रही थी| उसने कहा तुम घड़ी क्यों नहीं चुरा रहे हो| डरकर बच्चे के माथे पर पसीना आने लगा| महिला ने बच्चे को गोद में उठा लिया और कहा बच्चा बहोत अच्छा है| कहानी से सीख मिलती है| समय पर किया गया सही निर्णय जीवन बदल देता है|

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: HARIYANA SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा था, अब साफ़ पानी मिलने लगा है...

ग्राम-छोटेपूटू केला, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं| उनके गांव के स्कूल में लगे हैण्डपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा था| शिक्षको द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया गया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों के मदद से वहां PHE विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर साफ़ पानी की व्यवस्था कर दी गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नम्बर@9584513018.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRAKASH GUPTA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे...बघेली लोक गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्त एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे-
मइके के नीक लागे भईया भतिजावा-
अरे ससुरे के लहुरा देवरवा हो मोही निको न लागे-
मईके के निक लागे बाग बगीचा-
ससुरे के देखो महलिया हो मोही निको न लागे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलों में सर्पों की माला है-
बाबा जी के कमरों में मृगा की छाला है-
बाबा जी के हाथों में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »