पीड़ितों का रजिस्टर: के ग्रामीण को नक्सलियों ने जंगल के बीच ले जाकर मार दियें-
ग्राम पंचायत-कोगेरा, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सुकता बता रहे हैं कि नक्सलियों ने रामू राम पोटाई को 5 दिन उसको घुमाएँ, उसके बाद उसको जंगल के बीच में उसको फांसी लटका के मार दिये उसके बाद परिजनों को पता चला कि वह जंगल में मरे पड़ा मिला करके बता रहे है, इसके लिए सीजीनेट के सभी साथियों को मूवाजे दिलवाने की अपील कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8736053567.
Posted on: Feb 15, 2022. Tags: CG DISPLACED NARAYANPUR POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितो का रजिस्टर: वे सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है-
ग्राम पंचायत-मल्लाराम, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम तेलंगाना)से माडे सुरेश बता रहे हैं कि वे लोग 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उन आदिवासियों के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है,इसलिए ग्रामीण सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@6301689344.
Posted on: Feb 13, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDI IDP KOTHAGUDEM PALWANCHA BHADRADRI REGISTER TG VICTIMS
पीड़ितों का रजिस्टर : पहले शेर लोगों को खा जाते थे, अब उनकी जगह नक्सलियों ने ले ली है...
पगड़ू, ग्राम कुतुल तहसील ओरछा जिला नारायणपुर, कहते हैं उन्हें नक्सलियों ने 2-3 साल पहले मार पीट कर गाँव से भगाया, तब से वे नारायणपुर मे रह कर बनी मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि माओवादिओं ने पुलिस को चावल, मुर्गी देने का आरोप लगा कर उन्हें व उनके चार साथियों को बांध कर पीटा और उनमें से एक की हत्या कर दी। फिर उन्हें धमका कर गाँव से भगा दिया। नक्सलियों के आने के पहले उनके गाँव मे शेर का आतंक था। उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत शेर के कारण हुई। शेरों का खतरा कम होने पर नक्सलियों का खतरा बढ़ गया है। वे कहते हैं उनके गाँव में पहले 50-60 परिवार थे, जिसमें से लगभग आधे परिवारों को नक्सलियों ने गाँव छोड़ कर भागने को मजबूर कर दिया। आस पास के ग्राम गट्टाकाल, कोडलियर, आलवडा, कोड़नाओ, परपा, इत्यादि में नक्सलियों द्वारा कई आम लोगों की हत्या की गई। उनका कहना है अगर माओवादियों को यह भनक लगती है कि किसी ने उनके मापदंडों से ज्यादा पैसा या अनाज संग्रह कर रखा है, तो पुलिस से मिले हुए होने के शक में उनसे लूट पाट, मार पीट और हत्या भी करते हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कागज नहीं दिया। सरकार से नया कोई जमीन मिली ना सहयोग राशि। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 9430313721.
Posted on: Feb 13, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PAGADU VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय उन्हें पुलिस वाले पकड़ कर बीजापुर लायें....
ग्राम पंचायत-संतेजपुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से शारदा पुड्मुल,पति कन्हैया पुड्मुल बता रहे हैं कि सलवा जुडूम के समय उनके गांव से पुलिस वालों उन्हें पकड़ के बीजापुर में ले आए थे| उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी मिली है| उनके माता-पिता लोग पुराने गांव में रहते है| वर्तमान में वे पुराने गांव नही जा पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@62669388181.
Posted on: Feb 13, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KANHAIYA PUDAMUL MAOIST VICTIM SHARDA PUDAMUL VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादी उन्हें मरने आये थे तो उन लोग डर के कारण भागकर आये हैं ...
ग्राम-कावाड़ी जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़)से बतारुराम नुरेटी पिता सुधरा बता रहे हैं, उसको माओवादी के लोग मरने के लिए आये थे| तो डर के कारण उनके परिवार वाले सब मिलकर नारायणपुर शांतिनगर में भागकर आये है| जब उन लोग भाग कर आने के बाद सरकार से कोई सुविधा नहीं मिला हैं उन लोग शांतिनगर में एक छोटा सा घर बना कर रहते है| शांतिनगर से उनका राशन कार्ड नहीं बना हैं कांकेर जिला का राशन कार्ड से राशन मिल जाता है| पुराना गाँव से जो जान पहचान वाला ला देता है तो उनको राशी मिलता है, वर्तमान में गोपनी सैनिक में नौकरी करते है| संपर्क नंबर@9406016845.
