रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-महेंदीमहल्ला, (रगाडीया) रुदी पोस्ट-खाटी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से ब्रजकुमार बांधा जी सीजीनेट श्रोताओं को बता रहे हैं| इनका कहना है आजादी के 70 साल हो गए पर विकास एक इंच भी नहीं बढ़ी है| इनके गाँव में अब तक सड़क नहीं बनी है, सड़क की देखरेख के लिए सरपंच सचिव बनाए गए किन्तु कोई आपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता है| इनके गाँव में अभी तक रोड नहीं है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क@8718814503.
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BRIJKUMAR BANDHA MP PROBLEM PUSHPRAJGADH ANUPAPUR ROAD
गांव में रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-थेरातगड डेंगपारा ,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से सुखमती बता रही है कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| मरीज को हॉस्पिटल जाने के लिए पैदल जाना पड़ता है क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने मदद करे|सरपंच@758149919 सचिव@9406006553 सीईओ@9406166884 संपर्क नंबर@758149919.
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DENGPARA PROBLEM ROAD THERATGAD
गांव में सीसी रोड नहीं होने के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
बिज्जुराम पोडियाम, ग्राम-सरईगुड़ा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की समस्या है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था| लेकिन आज तक उनका समस्या का समाधान नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9770486826, सचिव @9406069269, संपर्क नंबर@6266811351, सीईओ@9406016762.
Posted on: Aug 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG LALAGUDA PROBLEM
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, मुख्य मार्ग से पटेल पारा तक नही बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पिलुराम कश्यप बता रहे हैं, रोड की बहुत समस्या है| मुख्य मार्ग से पटेल पारा तक नही बना है| वहाँ से दो किलोमीटर दूर पड़ता है| बरसात के दिनों में ज्यादा तर लोगों को आने जाने में परेशानी होती हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, सम्पर्क नंबर@7489361245.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: AANJAR BASTAR CG LOHANDIGUDA PILURAM KASHYAP PROBLEM ROAD
गांव में रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में परेशानी होती है-
ग्राम पंचायत-उलनार, पोस्ट-गर्दा, कोटवार पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| लगभग 5 किलोमीटर दूर तक नहीं बना है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@6260279242, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
