खुशी सभी कर दिना रे, आय गेल आस मोर मसी रे...गीत-

ग्राम पंचायत-उरुंगडुगा, पोस्ट-महोरा, तहसील-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
खुशी सभी कर दिना रे-
आय गेल आस मोर मसी रे-
कैसा सुहावन दिन आ गया-
खुशियों की बेला में आज छा गया-
खुशी सभी कर दिना रे-
आय गेल आस मोर मसी रे... (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG KORIYA PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, दूसरा लगवाने में मदद करें...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जो जल चुका है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वार्ड में ट्रांसफ़ॉर्मर लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. JE@9644816977. (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सफेद कोढ़ बीमारी में अंजीर के पत्ती का प्रयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अंजीर का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सफेद कोढ़ बीमारी में बीमारी के आरंम्भ अवस्था में अंजीर के पत्तो का रस पीसकर उसका लेप करने से लाभ मिल सकता है, कोढ़ का बढ़ना कम हो सकता है, इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुंह से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चमेली के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, चमेली की पत्ती, सुपाड़ी, चीनी सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें और उसकी छोटी छोटी गोली बना लें, सुबह एक गोली प्रतिदिन सेवन करने से मुह से संबंधित समस्या के लाभ हो सकता है, दिये नंबर संपर्क कर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : प्लीहा रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल प्लीहा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चित्रक मूल, हल्दी, कर्क मदार का पका हुआ पत्ता, धाकी के फूल का चूर्ण| इनमे से किसी एक को गुड के साथ सेवन करने से प्लीहा रोग में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »