स्वास्थ्य स्वर : पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ भुनी हुई 50 ग्राम, कच्ची सौंफ 50 ग्राम, बेल की गिरी 50 ग्राम, बेल का गूदा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, सूखा धनिया 50 ग्राम, सोंठ 20 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक – एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार गुनगुने पानी या मठा के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें, नशा न करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून आने का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय नाक से खून आने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार का फूल को कूट उसका रस निकाल कर के नाक में 2 बूँद डालने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (180595) GT

Posted on: Nov 02, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लैट्रिन साफ नही होने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी संगग्रहणी गग्रहणी, लैट्रिन साफ नही होने का घरेलू उपचार बता रहें है, बेल कि गीरी 50 ग्राम, सौप 50 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, गुड 100 ग्राम, इन सबको मिलाकर के छोटी छोटी गोली बना ले और 4 गोली दिन 2 बार खाना खानें के बाद महि के साथ या पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.(180526) GT

Posted on: Nov 02, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर दाग धब्बे का घरेलू उपचार-

ग्राम-आमगढ़, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से वैद्य राज राजेश चेहरे पर दाग धब्बे का घरेलू उपचार बता रहे है, चना का बेसन 50 ग्राम, गुलाब जल 50 ग्राम, नींबू का रस 25 ग्राम, 10 ग्राम हल्दी इन सबको मिलाकर के लेप बना कर के लगाने से लाभ हो सकता है, अधिक जानकरी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर@9285544059.(180523) GT

Posted on: Nov 01, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दस्त को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर (रायपुर) छत्तीसगढ़ से एच डी गाँधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार का रस या अनार के दाने सुबह शाम 3 बार ले| और अनार का छिलका को आधा लीटर पानी में उबाले जब 100 ग्राम बच जाये तब उसमे 20 ग्राम सेंधा नमक 20 ग्राम हल्दी 1 गिलास माठा मिलकर कर दिन में 3 बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| नमक, मिर्च, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर आदि का कम से कम सेवन करें। संबंधित विषय पर जानकरी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर@9111061399. (180525) GT

Posted on: Nov 01, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »