ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना...सरगुजिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त-
करे पथोई उपर सुर्र्ता, और रही रही आत है तोहरे सुर्र्ता कैसे-
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त-
फिर तुला मांग में सिंधूर भूक ले, मोर नाव बताई दे, मोर गाँव पूछ ले कैसे-
ऐ सन नन जी सन नन जी, रात रही जाना बाज़ार चली जाना ना छोड़ो तोला रे दोस्त...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
मेरे विधवा पेंशन के लिए बहुत दिनों से आवेदन दे रहे है, पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है...
वार्ड 9 ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमनिया बाई बता रही हैं पेंशन के लिए कई बार आवेदन दे चुकी है परन्तु अभी तक पेंशन के लिए नाम नहीं जोड़ा गया है, ग्राम सुराज में भी आवेदन किया है, अधिकारी बोलते है अभी तो काम करने की उम्र है आप को पेंशन नही मिल सकता है, कागज़ भी कई बार जमा किये है, जबकि परिवार से अलग अकेली रहती है, मेहनती काम करने की क्षमता नही है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों पर फोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे: सचिव@9977232410, जिला C.E.O@9926192534. संपर्क@7909485894.
Posted on: May 18, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का...भक्ति गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्ण नगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक शिव भजन सुना रही है:
जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
बनेगे बिगड़ेगे काम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
नरतन का है क्या भरोसा, आज रहे ना कल-
जिसने तुमको जन्म दिया है, ले लो उसका नाम-
जब ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
क्यों अभिमान में फूला है तू, बिना डोर के झुला है तू...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में कई हैडपंप बिगड़े पड़े है, बार-बार बताने पर भी कोई अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत-नवगोई, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबहोर, मुचकुलाल, रामकुमार जायसवाल और नननलाल जायसवाल बता रहे हैं, पंचायत भवन का हैडपंप 2 महीने से खराब, इसके अलावा भी गाँव के कई हैडपंप खराब है, जिसके कारण लोगो को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उहोने समस्या को अधिकारियों के पास रखा, बार-बार बताने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : PHE@9589733942, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9669085905.
Posted on: May 18, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
माटी होही तोर चोला रे संगी, माटी होही तोर चोला...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-कुप्पा, पोस्ट-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रताप सिह श्यामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
माटी होही तोर चोला रे संगी, माटी होही तोर चोला-
माटी ले उपजे माटी मा बाढ़े, माटी मा मिलना तोला रे संगी-
माटी के घर मा माटी के भुईयां-
लाख जतन करे माटी के दुनिया-
बड़े-बड़े मन नई बाचिस रे, कोन कहे अब तोला रे संगी माटी होही तोर चोला-
चरेच दिन के सुग्घर मेला, आंखी में सब हैं माटी के ढेला...

