हमारे गाँव की नदी पर पुलिया नहीं है, आवागमन में बहुत परेशानी होती है, कोई नहीं सुनता...
पटेल पारा, ग्राम-लालमाटवाड़ा, पोस्ट-माकड़ी, ब्लॉक+जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रानी ठाकुर, रायबाई कुर्राम, साधना मंडावी बता रहे है कि गाँव के पटेल पारा में नदी है जिस पर पुलिया नही है जिसके कारण आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार सरपंच सचिव को कई बार आवेदन दे चूके है, परन्तु इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है, कहते है उपर अधिकारियो को पंहुचा दिया है. गाँव की कुल जनसंख्या 1200 के करीब है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया अधिकारियो के इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: जिला CEO@9953924884.सम्पर्क@9174079359.
Posted on: May 24, 2018. Tags: Mahendra Singh Uike SONG VICTIMS REGISTER
छुनूर-छुनुर बाजे गली-गली देखे, खोपा पर पाटी मारे, टुरी रंगरेली ....छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा(छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
छुनूर-छुनुर बाजे, गली-गली देखे-
खोपा पर पाटी मारे, टुरी रंगरेली-
पहिरले लुगरा, देखे ले दर्पण-
तोला फुल्की बिराजे, चांदी के करधन-
रास्ता माँ रेगे, गोरेला डर के-
तोर कनिहा के चुंदी ला भेली रा राके रे-
खोपा पर पाटी मारे, टुरी रंगरेली...
Posted on: May 23, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
ओतेक दिन बाबा दादी कर रही, मकई रोटी महुआ लाटा के आहार...कर्मा गीत
नीलकंठपुर, ग्राम-गोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ओतेक दिन बाबा दादी कर रही, मकई रोटी महुआ लाटा के आहार-
सरई लाटा के आहार हो, आजे लोग कर चाऊर दाल के आहार-
ओतेक दिन बाबा दादी कमायें, मेझरी कोदों माड सवा मडिया के माड-
आज लोग के हाईब्रीड धान के प्रचार, हाय रे हो हाई ब्रेड धान के प्रचार-
ओतेक दिन बाबा दादी परे लाखो दुःख बीमार, परे लाखो दुःख बीमार हो-
ओमन करे जंगली जड़ी के उपचार, कई सनो दुःख भागे मुडी के पराये...
Posted on: May 23, 2018. Tags: JAGDEV POYA SONG VICTIMS REGISTER
काहा जन्म तुहारे रामेव सुगा काहा, ले लेले उपदेश...सुवा गीत
ग्राम-खैरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सीता सिंह शाण्डिल एक सुवा गीत सुना रही हैं:
काहा जन्म तुहारे रामेव, सुगा काहा ले लेले उपदेश-
राम सुवा हो काहा ले लेले, उपदेश आव राना बानी मन-
जन्म तुमहारे रामेव सुवा पिंजड़ा, में लेहे उपदेश-
रामेव सुवा हो पिंजड़ा में लहे, उपदेश रामेव सुवा-
काहा जन्म तुहारे रामेव सुगा काहा ले लेले उपदेश...
Posted on: May 23, 2018. Tags: SEETA SINGH SHANDILYA SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी के दिनों में अपने घर के बाहर पानी का डब्बा रखे जिससे पशु -पक्षियों को पानी मिल सके...
जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप बैरागी बता रहे है कि हमें आज अपने पर्यावरण एवं हमारे खेत, जमीन को बचाने के लिए पशु पक्षी से भी स्नेह रखना जरुरी है, गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए| घर के बाहर पानी का डब्बा या ऐसी चीज़ रखे जिससे पक्षियों को पानी मिल सके एवं खेत में भी इस तरह की व्यवस्था करना चाहिए, गर्मी के दिनों में कई जंगली पशु पक्षी पानी नही मिलने के कारण मर जाते है. जो हमारे पर्यावरण के लिए भी ठीक नही है, हमें पर्यावरण एवं खेती की जमीन को बचाना है तो गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए. संदीप बैरागी@8878723923

