Impact: Got my due Govt support from 4 years 15 days after report on CGnet...
ग्राम-शारदापुरशु, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मेहीलाल बता रहे है, वर्ष 2013-14 में उनको अपना घर बनाने के लिए इंदिरा आवास योजना के तहत मदद मिलनी शुरू हुई थी उन्होंने घर बना लिया पर योजना का तीसरा बकाया किश्त नही मिल रहा था और कोई मदद नहीं कर रहा था और वे बहुत परेशां थे फिर उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड के कुछ ही दिनों बाद ही तीसरा किश्त उनको मिल गया है| सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला एवं जिला कलेक्टर सहित जिला के सभी अधिकारियो, कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे है.मेहीलाल@7509403575.
Posted on: May 24, 2018. Tags: MEHILAL SONG VICTIMS REGISTER
अइसन मन लागे कूदत गाड़ी, चढ़ते मोर सुआ जी...सरगुजिया सुगा गीत
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से प्रियंका सिंह, नवरत्नी सिंह और रेशमी सिंह एक सुगा गीत सुना रहे हैं:
अइसन मन लागे कूदत गाड़ी, चढ़ते मोर सुआ जी-
जायके जनकपुर ठाड़, सुगा हो जाएके जनखपूर ठाड़-
जाए के जनकपुर ठाड़ खेला सुगा हो, बिछियाँ ला लेहबो निमार-
जाए के जनकपुर ठाड़ खेला सुगा हो, पयरि ला लेहबो निमार-
जाए के जनकपुर ठाड़ खेला सुगा हो, करधनी ला लेहबो निमार-
अइसन मन लागे कूदत गाड़ी, चढ़ते मोर सुआ जी...
Posted on: May 24, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-माटवाड़ालाल, जिला-कांकेर, उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से संजा मंडावी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत सुना रही है:
री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो-
बस्तरिया मोर संगवारी, बस्तर ही न मोर संगवारी-
रिलो गाबो कर्म गाबो, सुआ और ददरिया-
झूमर-झूमर नाचबो गाबो, सुनले गाँव मंदरिया-
री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो...
Posted on: May 24, 2018. Tags: SANJA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच उचित मूल्य की दूकान चलाते हैं, यह महिला स्व सहायता समूह को चलने देना चाहिए...
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती बाई व कौशल्या बाई समूह चलाती है, जिसमे 10 महिलायें है, वे और गाँवों की तरह समूह के माध्यम से सोसायटी चलाने की मांग कर रही है. अभी ग्राम सरपंच चला रहे है. हम लोगो ने ग्राम सभा, ग्राम सुराज, एवं S.D.M. के यहाँ आवेदन दे चुके है. ग्रामीणों का भी यही मानना है कि महिला समूह ही सोसायटी संचालित करे. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया अधिकारियो के इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9753792885, सरपंच@9131768310. पार्वती बाई@6263469265.
Posted on: May 24, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
आमा चानी आमा चानी, जशपुर के महादानी...डोमकच गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक पारंपरिक सरगुजिहा डोमकच गीत सुना रहे हैं:
आमा चानी आमा चानी, जशपुर के महादानी-
शंकरगढ़ के मानल दरहा, मागे लोटा पानी-
बइठेले बिठासी लागे, रेगे ले रेगासी लागे-
रेगे ले रेगासी मैना सुतले डसना, मेरे पराले गुनानी-
सूतले डसन सोना परले ले, गुनाहे हीरो परले गुनानी-
आमा चानी आमा चानी, जशपुर के महादानी...


