देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल...सरगुजिया गीत

जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
बासी ला खात हूँ, उंगयासी लागे हो-
सुर-सुर का करत हूँ, मै जोड़ी रुवासी लागे हो-
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
देख मोर संगी रे...

Posted on: May 24, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी पारा में हैंडपंप नहीं है, डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से गंदा पानी लाकर जीते हैं...

गुर्रा पारा, ग्राम-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
ग्रामीण पहलवान बता रहे है, हमारे पारा में 10-12 परिवार डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाते है| इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार शिकायत कर चूके है, परन्तु ध्यान नही दे रहे है| गर्मी हो या बारिश एक मात्र पानी का स्रोत झिरिया है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर है कृपया नलकूप लगाने में इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: PHE@9893883154,सचिव@9109560519,उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@9165801357.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

क्या फूल चढ़ाऊ मै, प्रभु के चरणों में, कहा कैसे क्या उपहार दूँ, मैं समझ न पाऊ...चढ़ाव गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी पोया एक चढ़ाव गीत सुना रही हैं:
क्या फुल चढ़ाऊ मै, प्रभु के चरणों में-
कहा कैसे क्या उपहार दूँ, मैं समझ न पाऊ-
मुझे बता दे मेरे प्रभु, क्या पसंद है प्यारे प्रभु-
उसे तोड़ लाऊ तेरे लिए, उसे चुन लाऊ तेरे लिए-
उसी अदरस लाये है, हम सबके चरणों में-
मेरा ये जीवन तुझपे समपर्ण करती हूँ, मै प्रभु तेरे लिए-
क्या फुल चढ़ाऊ मै, प्रभु के चरणों में...

Posted on: May 24, 2018. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER

किलोमीटर दूर से गंदा पानी पीते हैं, अधिकारी कहते हैं जनसंख्या 50 है तो हैंडपंप नहीं खुदेगा...

ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसुरथी (सरपंच) एवं ग्रामीण हीरूसिंह बता रहे है गाँव के वार्ड 1 में 50 लोगो की आबादी है, यहाँ पर पानी की बहुत समस्या है, इसको लेकर ग्राम सुराज में आवेदन दिया गया है पंचायत के माध्यम से लेकिन अधिकारियो का कहना है 250 की आबादी में ही हैन्डपम्प का प्रावधान है, वार्ड के निवासी अभी किलोमीटर दूर से धोड़ी का गन्दा पानी पीने को मजबूर है.इसके लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया पानी की सुविधा करवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E. विभाग@9589733942, कलेक्टर@9826443377. सरपंच@9754158992.

Posted on: May 24, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे...डोमकच सरगुजिया गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच सरगुजिया गीत सुना रहे हैं:
रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे-
अमरिया तोला, देवी झारिया डाक छूटे-
रामे में राम बसे, अमरिया तोला-
अमरिया तोला रे अमरिया तोला-
रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे, अमरिया तोला...

Posted on: May 24, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »