हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं, एक कोस दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं और बीमार पड़ते हैं...

ग्राम-करगी खुर्द, पोस्ट-जोगिसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान महेंद्र सिंह उईके के साथ हैं गांव की सोनकुंवर और शांति बाई जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्र.10 में एक भी हैंडपंप नहीं है, जिससे कारण गाँव के लोग एक कोस दूर नाले से पानी लाते हैं और वो भी गन्दा पानी लाते हैं, जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | इसके लिए सरपंच व जनपद पंचायत में आवेदन भी किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: सरपंच@8827771958, P.H.E.विभाग@9993485805. महेंद्र@.8435886099.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्लों में कुंआ, हैंडपंप नहीं, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम पंचायत-आमगाँव, पोस्ट-बस्ती, ब्लॉक गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले के साथ आशा बाई कुशराम है जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड न.10,11,12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जिससे ग्रामीण परेशान हैं इस समस्या के लिए पंचायत में कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन पर फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी कि समस्या का निराकरण हो सके| सरपंच@9617565326, S.D.M.@9425636137, P.H.E.@9993485805. सुखसागर पावले@9669383380.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में पक्की सड़क नहीं है, बरसात में बहुत कीचड हो जाएगा और चलना मुश्किल होगा...

ग्राम-आमगांव, पोस्ट-बस्ती, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट यात्रा से सुखसागर सिंह पावले के साथ आज गाँव की आशा बाई कुशराम हैं जो बता रही कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10,11,12, में पक्की रोड नहीं है, जिसमें बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता है, जिसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है | इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार अनुरोध किया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों पर दबाव डालकर मदद करें: C.E.O.@8889849303, कलेक्टर@9425263102, सचिव @9174097029, सरपंच@9617565326. सुखसागर@9669383380.

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

कंजूस बनिया की कहानी...

एक कंजूस बनिया था जो गरीबों का पैसे को लूट कर अपनी तिजोरी भरता था कभी भी उसने दान पुन्य नहीं किया था जब उसकी मौत हुयी तब भी उसने कंजूसी की. मरते समय उसने एक बूढ़ी गाय को ब्राम्हण को दान में दिया और उसी समय बनिए की मृत्यु हो गयी गाय ब्राम्हण के घर पहुचते ही मर गयी यमराज के पास पहुचते ही बनिया को कहा गया कि इसने कभी भी पुन्य का काम नहीं किया इसलिए इसे नरक में डाल देना चाहिए लेकिन इसने एक गाय का दान किया था इसलिए एक दिन के लिए इसे स्वर्ग में रखा जा सकता है, इसलिए यमराज ने पूछा कि तुम सबसे पहले कहाँ जाना चाहते हो बनिए ने कहा स्वर्ग में और यमराज ने कहा कि एक दिन के लिए गाय से कुछ भी कहोगे वो करेगी बनिए ने कहा इस यमराज को मारो वो गाय को मारने दौड़ी गाय यमराज को दौडाते हुए सबसे पहले शंकर जी के पास गयी ,शंकर जी भी भागने लगे और भागते भागते ब्रम्हा जी के पास पहुचे गाय को अपने पास आते देख वो भी भागने लगे भागते-भागते विष्णु जी के पास पहुच गयी इतने में ही बनिए की शक्ति क्षीण हो गयी तब यमराज ने कहा इसे नरक में डाल दो नरक में डालते इसके पहले ही तीनो देवों ने कहा कि हमारे दर्शन करने के बाद कोई भी नरक में नहीं जा सकता है इसलिए उस कंजूस बनिए को स्वर्ग में रख दिया गया | उषा सिंह उईके@7909655194

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: SONG USHA SINGH UIKEY VICTIMS REGISTER

स्टेट बैंक 10 बजे खुलता है और कर्मचारी 11 बजे लंच करने चले जाते हैं फिर 3 बजे वापस आते हैं...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि ग्राम चंदोरा में स्टेट बैंक है जिसमे बहुत सारे गावं जुझावल, टूटीझरिया, बुडूपानी आदि बहुत दूर-दूर से लोग लेन-देन करने आते हैं जिसमे मनरेगा और अन्य मजदूरी का पैसा भी पड़ा होता है लेकिन बैंक 10 बजे खुलता है और कर्मचारी 11 बजे भोजन अवकाश के बहाने चले जाते है और तीन बजे वापस आते हैं जिससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की मदद करें SDM@09424166557, बैंक संचालक@09406129250, 9926956546. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Jun 09, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »