पुल नहीं होने के कारण बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से ग्रामीण बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से एल्सटपल्ली में सलवा जुडूम के समय आकर रह रहे हैं, जंपनवागु एक बड़ी नदी है| उसमे लगभग लोगों का आना जाना लगा रहता है बहुत परेशानी होती हैं बरसात से लेकर ठंड के मोसम तक मात्र गर्मी के दिनों में दो माह आवागमन लोग कर पाते हैं गांव में कोई बीमार पड़ जाने में बहुत दिक्कत होती है| उनके गांव के पास में नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है वहां तक ले जाना पड़ता है| इससें पहले समस्या के कारण घटना भी हो चुकी है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8978200704,
MAL@9440170702, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BULTOO DAM ETURNAGARM MULUGU PROBLEM RADIO TL VALASA
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
पटेलपारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनूराम पोयाम बता रहे हैं डबरी निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला था| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशान थे| कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर पैसा दिया गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103196360.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA
रंग बिरंगी इस दुनिया में, सब कुछ भूल भुलईया...गीत-
ग्राम पंचायत-एरमोर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरमुराम कश्यप एक गीत सुना रहे हैं:
सुन लो सुन लो क्या कहती है-
अपनी सांई मईया-
रंग बिरंगी इस दुनिया में-
सब कुछ भूल भुलईया-
तोल तोल कर बोलना-
बोल के करो प्रचार...
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA SONG
गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया
ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM
हमारे गाँव में रोड कि समस्या है लोगों को हॉस्पिटल-स्कूल जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| बताने पर भ
ग्राम पंचायत-डीलमिली 2 बुर्गुमकोंटा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतूराम मडकम बता रहे है,कि उनके गाँव में तीन-चार किमी.दुर कि रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने कि बहुत दिक्कत होता है गाँव से बीमारी होने से मरीज को हॉस्पिटल तक पैदल जाना होता है,क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जाती है,और स्कूल बच्चो को नदी नाला पार करके जाना पड़ रहा है,इसके लिए सरपंच व सचीव से बातचीत और आवेदन भी किये है,पर कोई ध्यान नहीं देता इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे|संपर्क नंबर@9575218034 सरपंच@99936 00308 सचिव@9406228766.
