जिन्होंने अपने देश के खातिर जान गवां दई रे...बुंदेलखंडी देशभक्ति गीत-
ग्राम-राजापुर, तहसील-निमाड़ी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से चिरौंजीलाल कुसवाहा एक बुंदेलखंडी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
जिन्होंने अपने देश के खातिर जान गवां दई रे-
उन वीरो को प्रणाम शान पे जान गवां दई रे-
वो झासी की रानी वो अमर कहानी सुनो भईया-
अरे काट काट के सर दुश्मन के, खून की गंगा बहा दई रे-
उन वीरो को प्रणाम शान पे जान गवां दई रे-
अरे बीच समर में गाड़ के झंडा, दई दै सलामी रे...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: BUNDELKHANDI CHIRAUNJILAL KUSWAHA MADHYA PRADESH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
किसिम किसिम के नवा-नवा धान, वोला खाके गवाबो प्राण...छत्तीसगढ़ी कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
किसिम किसिम के नवा-नवा धान, वोला खाके गवाबो प्राण-
लुचाई गुरमटिया बछा भोग, ये जम्मो ला लागिस रोग-
भाठा दुबराज लक्ष्मिभोग, येमन ला छोड़ेन आज के लोग-
सफरी, भाठा सफरी, जौफूल ओला हमन गए हन भूल-
तुलसी फूल, तुलसी गुरमंजरी गुरमटिया
बुडहा, बूढी, कोड़ा सिराकार, वोला ले गईस पलरिया बुखार...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: CHHATTISGARHI KANHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
मै उपजाऊ हूँ पर तुम्ही बंजर बना रहे हो...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै उपजाऊ हूँ पर तुम्ही बंजर बना रहे हो-
अनेको प्रकार के रासायनिक खाद डालकर, मेरे सीने को छलनी किए जा रहे हो-
मै समतल हूँ मुझे खोदकर, उबड़ खाबड़ दुर्गम किए जा रहे हो-
मेरे भीतर रासायनिक पदार्थ निकालकर मेरे पेट फाड़े जा रहे हो-
मेरे ऊँचे-ऊँचे पेड़ पौधो को काटकर, मुझे विनाश किए जा रहे हो-
मै निर्जीव नही हूँ मै तो सजीव हूँ-
इसीलिए तो मै भिन्न-भिन्न वस्तुएं अन्न पैदा करती हूँ...
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का नलकूप टंकी 5 महीने से खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार, विजय कुमार और हरिलाल पंडो बता रहे हैं कि उनके गांव के गौटीपारा में सात महीने पहले एक नलकूप टंकी लगी थी जो पांच महीना पहले खराब हो चुकी है, उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए अधिकारी बोलते हैं बनाएंगे लेकिन आज तक नही बना, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7909453088, सचिव@9669593566, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HARILAL PANDO RAMKUMAR SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WATER
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...डोमकच गीत-
भगत पारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा-
रे सतवादी है आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
पढ़े बरे शिक्षा देहीं, देहीं मान सम्मान हाय रे पढ़े बरे शिक्षा देहीं-
मान सम्मान हाय रे आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
हांथ जोड़ के सलाम करे झंडा तिरंगा हाय रे-
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...

