आओ कोरोना को जड़ से मिटा लो रे...गीत-
ग्राम-महरोनी, जिला-ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से वैद्य हितेंद्र सिंह राय एक गीत सुना रहे हैं:
दीप जलाने प्यार बढ़ाने एक यज्ञ का पर्व आया है-
आओ जीवन को धन्य बना लो रे-
आओ कोरोना को जड़ से मिटा लो रे-
पवन हिमालय से धीमे धीमे आये-
अनुदान अनमोल पा लो रे-
कोरोना को जड़ से मिटा लो रे...
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA HITENDRA SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण फंसे हैं राशन दिलाने में मदद करें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उसमे रीवा जिले से 25 मजदूर महाराष्ट्र के पूना जिले के खंडे नगर कॉलोनी में फंसे हैं, ये जगह बाघरोली मार्ग पर है, उनको खाने के लिये राशन की समस्या हो रही है, जिस कंपनी में वे काम करते हैं उससे मदद नहीं मिल रही है, वे अपने गाँव आना चाहते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण नहीं आ सकते हैं इसलिये सीजीनेट के माध्यम से शासन से अपील कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था करें : संपर्क नंबर / संगम@9998281197, देवेंद्र@9518324266, 7389660917.
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकलते, राशन नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रही है...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता आदिवासी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण वे घर से बाहर नहीं निकलते है, उनके घर में खाने के लिये राशन नहीं है जिसके कारण जीवन यापन में दिक्कत होती है इसलिये वे अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे जीवन यापन में दिक्कत न हो और लोक डाउन का पालन कर सकें : संपर्क नंबर@8827691523.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CORONA MP PDS REWA SANGEETA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना...गीत-
ग्राम-बदरा, पोस्ट-टाकी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू रनहा कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
घर आंगन सफाई रखना यही हा देश का-
कोरोना वायरस आया है-
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
खाने से पहले याद करना-
भाइयो बहनों स्वास्थ्य रहना...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CORONA LALU RANHA SONG VICTIMS REGISTER
लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा है, मुखिया पंचायत में नहीं आती हैं...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि उनके गाँव के मुखिया पूनम देवी अपने 5 साल के कार्यकाल में कभी उनके क्षेत्र में या पंचायत नहीं आई हैं, मुखिया ज्यादा समय अपने गाँव पर ही बिताती हैं, उनके स्थान पर उनके पति पूरा काम संभालते हैं और मनमर्जी तरीके से सारा काम करते हैं योजना के बारे में ग्रामीणों को नहीं बताया जाता है, योजना लागू करने से पहले बैठक नहीं बुलाई जाती है, कार्यकारिणी बैठक नहीं होती है, सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती है, अपने नजदीकी लोगो को योजना का लाभ दिलाया जाता है, अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से किया था लेकिन इसकी जानकारी लेने अधिकारी नहीं आये हैं, अभी तक जरुरतमंदों को राशन नहीं मिला है इसलिये वे अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8709801669. खाद्यान अधिकारी@9470382382.
