हमारे गांव में 40 परिवार हैं, हैंडपंप में पर्याप्त पानी नहीं आता, कृपया मदद करें...
लोहरापारा, ग्राम पंचायत- कोडेनार 3, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से रमेश बता रहे हैं कि उनके गांव के हैंडपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है। उनके गांव में तकरीबन 40 परिवार रहते हैं जिन्हे दिक्कत होती है। लोग आधा-एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। सरपंच से शिकायत करने पे उन्हें कहा गया कि उनके हैंडपंप में सोलर प्लेट लगेगा और उसके लिए फॉर्म भरा गया है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों पे बात कर समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- सरपंच@8258120678, CEO@947915548, PHE@9827173133.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP KODENAR PROBLEM RAMESH WATER
हमारे गांव के मंदिर में बिजली नहीं है, वहाँ कई लोग दर्शन के लिए आते हैं और मेला भी लगता है
दुर्गापारा, ग्राम पंचायत- छिंदवार, पोस्ट- तारागांव, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरनाथ भारद्वाज बता रहे हैं कि उनके गाँव में एक शिव मंदिर है जिसमे बिजली नहीं है। काफी लोग उस मंदिर में दर्शन करने आते है व मेला भी लगता है। अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर समस्या हल करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर- कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, बिजली विभाग@9424170833, पीड़ित व्यक्ति@6263829536.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG CHHINDBAHAR ELECTRICITY LOHANDIGUDA VEERNATH BHARADWAJ
हमारे गांव में बनी सड़क 3 साल पहले उखड़ चुकी है, कृपया मदद करें...
ग्राम- करलाकोंटा, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र सिंह यादव बता रहे हैं कि रोड की समस्या है। रोड पहले बना था फिर उखड़ गया है, 3 साल हो चुके हैं। ग्रामीण आस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस लाने के लिए दूसरी ओर से घूम कर आना पड़ता है। इस समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन दे चुके हैं। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों मे बात क्र समाधान कराने में मदद करें: कलेक्टर@8488556494, CEO@8899251366, सम्पर्क@9421336681.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG KARLAKONTA LOHANDIGUDA MAHENDRA SINGH YADAV PROBELM ROAD
अपने गाँव के संस्कृति की कहानी...
ग्राम-गोरियापाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विकाश पोड़ियामी अपनी गाँव की देवी देवता और संस्कृति के बारे बता रहे है कि गोरियापाल के लोग अलग-अलग दर्जे के देवी देवता को मानते है और भिन-भिन वंश परम्परा से व काल खंड अनुसार प्राकृतिक परिवेशीय से घटित घटना से देवी देवता का नामकरण भी अलग-अलग हुआ,देवी- देवताओं को खुश करने के लिए जानवरों की बलि देते हैं ताकि वे प्राकृतिक व देवीय आपदा से सुरक्षित रहे,और गाँव में ऋतु के अनुसार त्यौहार मनाये जाते हैं| सम्पर्क नम्बर 8103481510.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG CULTURAL STORY VIKASH PODIYAMI
हमारे पारे का हैण्डपंप खराब है, पानी की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोडेनार लोहरापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से रमेश पद्दामी लोहरापारा में बोरिग ख़राब है, एक साल हो गया 40 घर की बस्ती है,पानी लेने जाने में आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, सरपंच को बताए तो पानी नही निकलता है करके दूसरी जगह सौर पेलेट लगा दिए है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, संपर्क@6265304325. कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
