दो हैंडपंप में से एक ख़राब, पानी के लिया बहुत परेशानी होती है... मदद करें

अमर मरावी (जन पत्रकारिता यात्रा से) ग्राम-धनवाही,पंचायत-आमानारा,जिला- कवीरधाम, छत्तीसगढ़ से समस्या बता रहे हैं कि यहाँ पर 3 सालों से पानी की किल्लत है लेकिन शासन कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं. यहाँ पर दो हैंडपंप हैं जो एक हैंडपंप तीन माह से बिगड़ा है जो हैंडपंप सही है उससे 85 लोग पानी भरते हैं. इसलिए साथीसीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. जिलाधिकारी@9425270044

Posted on: Feb 03, 2019. Tags: Amar Maravi SONG VICTIMS REGISTER

मुजफ्फरपुर शहर को लीची की भूमि होने का देश विदेश से गौरव प्राप्त है...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार मुजफ्फरपुर के बारे में शहर की विशेषताएँ बता रहे, शहर के बीचो बीच सरय्या गंज टावर, यह टावर जंग ऐ आजादी की शहादत की याद दिलाता है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा शहर को गौरवान्तित करती है. शहर को लीची की भूमि होने का गौरव देश विदेश प्राप्त हो चूका है, मुजफ्फरपुर को बिहार की दूसरी राजधानी, सांस्कृतिक राजधानी अघोसित रूप से खिताब भी मिल चूका है, लोक सभा हो या विधान सभा नेताओ का हुजूम यही उमड़ता है, तिर्हुध कहलाने वाला इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण जैसे ग्रंथो में भी मिलता है, हालाकि इसका लिखित इतिहास वैशाली के उध्भव के समय से उपल्ध है, मिथला के रजा जनक के समय तिर्हुध प्रदेश मिथला का अंग था, ८ वी सदी के बाद यहाँ बंगाल के पाल वंश के शासको का शासन शुरु हुआ, चम्पारण के सिमरावो वंश शासक हरिसिह देव के समय में 13 सौ 13 वी सदी में तुगलक वंश के शासन गैसुद्दीन तुगलक ने इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया लेकिन सत्ता मिथिला के शासन कामेश्वर ठाकुर के हवाले कर दी | 14 सदी के अंत में तिर्हुध समेत पुरे उत्तरी बिहार का पूरा नियत्रण जौनपुर के राजाओं में चला गया यह तब तक जारी रहा जब तक दिल्ली सल्तनत के सिकंदर लोधी ने जौनपुर के शासको को हराकर शासन स्थापित नही कर लिया, इसके बाद विभिन्न बंगाल के शासको का और मुगल शासको का शासन रहा |

Posted on: Feb 03, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Transformer break down and no electricity, officers doesn't help...

Kalmal Badraiah is calling from Gudur village of Chintur Mandal. Khammam district in Andhra Pradesh and says Due to transformer break down they don’t have electricity and several appeals to the electricity dept didn’t work. You are requested to call Transco AE@ 9440814874, Kalmal Badraiah@9966053009.

Posted on: Jan 31, 2019. Tags: AP BADRAIAH KALMAL KHAMMAM SONG VICTIMS REGISTER

रोड नही होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

प्रखंड-मनोहरपुर, जिला-पश्चिम सिंहभूम, (झारखण्ड) से सुशील बारला बता रहे हैं कि विगत कई सालो से मनोहरपुर प्रखंड के R.D.C.चौक से तिरला होते हुए तरतरा तक ग्रेड-1 सड़क की स्थिति पूरी तरह से दयनीय है| जिसके कारण ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या को हल करने में मदद करें|
कलेक्टर@09431115667, डी.डी.सी@09431110215.

Posted on: Jan 31, 2019. Tags: BARLA JHARKHAND PASHCHIMBHUM SONG SUSHIL VICTIMS REGISTER

कोई भी आवेदन पत्र भरने से पहले उसे अच्छे से निरिक्षण जरुर करिये...

ग्राम-बरखेडा, पोस्ट-डिंडौरी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अयोध्या प्रसाद बता रहे हैं कि ग्रामीण विकास संस्थान दिल्ली से एक आवेदन फॉर्म निकला था | फॉर्म ऑफ लाइन था | जिसमे प्रतिशत के आधार पर भर्ती होनी थी | जिसे उन्होंने समाचार पत्र से चेक किया | सही है या नहीं | उसके बाद आवेदन किया | मैरिट लिस्ट में उनका नाम आया | उसके बाद उन्हें कभी रजिस्ट्रेसन शुल्क तो कभी बीमा शुल्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाये गए लेकिन उनका ज्वाईनिक लेटर नहीं आया | इसलिए वे सभी को ये संदेश देना चाहते हैं कि इस तरह यदि कोई आवेदन फॉर्म आते हैं तो उसे अच्छे से चेक कर लें, क्यों ऐसे बहोत लोग हैं जो ठगने के ताक में रहते हैं और पुलिश भी उनका कुछ नहीं कर पाती | अयोध्या प्रसाद@8889547762.

Posted on: Jan 30, 2019. Tags: AWARENESS AYODHAYA PRASAD DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »