गोंडी गीत : ईडाकी निमा नानो वया वै...
ग्राम-कोत्तुरु, पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकाम कोवाची आदिवासी महिलाएं एक गोंडी भाषा में गीत सुना रहे हैं:
ईडाकी निमा नानो वया वै-
ईडाकीन रेल चलेमयो निमायो वया नानो वया वै-
ओ. ऊगेयो ऊंदी ओयुमु नानो वया वै-
ईडाकीन रेल चलेमयो निमायो वया नानो वया वै-
मनाले इंजो केच्ची नानो वया वै-
ईडाकीन रेल चलेमयो निमायो वया नानो वया वै-
इंगीरू इना बोल्ला दादा वया वै-
ईडाकीन रेल चलेमयो निमायो वया नानो वया वै...
Posted on: Oct 28, 2019. Tags: AP MADKAM KOWACHI SONG
जमीन पट्टा के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये, कोई ध्यान नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-कोत्ता नेमलिपेटा, पंचायत-दाचारम, तहसील-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पोडियम नरेन्द्र कुमार उनके साथ मडकं प्रसाद बता रहा है जमीन पट्टा की समस्या बताया जा रहा है इसके पहले हम छत्तीसगढ़ के निवासी है जो सलवा जुडूम से प्रताड़ना के कारण हम आंध्रप्रदेश में शरण लिए तकरीबन 20 साल हो गया आंध्रप्रदेश में आकर 5 एकड़ जमीन काबिज कर अपनी जीवनयापन कर रहे है हमनें जमीन पट्टा के लिए आवेदन किये लेकिन जमीन का पट्टा नही मिला और हमारे गाँव पिने योग्य पेयजल एंव रोड की समस्या है. जिसे अधिकारीयों के पास आवेदन किये परन्तु कोई निराकरण नही, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. सरपंच@8978260070. संपर्क@8688805276.
Posted on: Oct 28, 2019. Tags: AP NARENDRA PODIYAM PROBLEM
छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय बोली गीत : कैसे बिता बे हे कुवारी दिया तोर में...
ग्राम-केनवर, पोस्ट-कर्रा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रहें है:
कैसे बिता बे हे कुवारी दिया तोर में-
बती तोर में तेल ना खे-
कैसे बिता बे हे कुवारी दिया तोर में-
बाबा के करण दिया में तेल ना खे-
पापा के करण दिया में तेल ना खे-
कैसे बिता बे हे कुवारी दिया तोर में-
लड़ाई के कारण दिया में ना खे-
कैसे बिता बे हे कुवारी दिया तोर में-
Posted on: Oct 28, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHAYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
दीपावली त्यौहार में खुशियाँ मनाने के साथ-साथ कुछ सावधानियों का ख्याल रखना जरुरी है...
जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहा है दीपावली त्यौहार में उत्साह एंव खुशियाँ मनाने के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरखनी पड़ती है, जैसे दीपावली त्यौहार में फटाके जलाते समय कई लोग प्रकार की से जलाना यही बुल जाते है और अपनी ही जान जोखिम में लगा देते है इसी सन्दर्भ में बचने का उपाय बता रहा है, इसमें कई प्रकार की किनिकल मिला रहा है जैसे लेड, मैग्नीज, कापर, पोटेशियम आदि प्रकार के मिला रहता है, जो इनके धुवाँ फेफड़े चले गये तो दिक्कतें में पड़ जाते है. इस लिए अपने आस-पास सुरक्षा के व्यवस्था बनाए रखना चाहिए. अगर किसी प्रकार की कोई घटना हो जाता है या फिर जल जाता है तो जले हिस्से से कपड़ा नही हटाना चाहिए और किसी प्रकार की कोई पट्टी भी नही करे उसे तात्कालिक अस्पताल ले जाना चाहिए. घर के छोटे बच्चों के ऊपर भी निगरानी बनाए रखना चाहिए. फटाके के अवशेष को हाथ नही लगाना चाहिए. साँस के रोगियों को इस स्थान से बिलकुल ही दूर रहना चाहिए जिसे संतुलित हवा ले सके.
Posted on: Oct 27, 2019. Tags: BAGHEL BASTAR CG BHOLA SONG STORY VICTIMS REGISTER
10 वीं कक्षा नेशनल छात्रवृति नही मिला, कोई कार्यवाही नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-धूमाडोल, पोस्ट-भदौरा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से शिवम तिवारी बता रहा है 10 वीं कक्षा नेशनल छात्रवृति फार्म भर कर संबधित अधिकारियों के पास दिया गया है परंतु अभी तक नही मिला है जिसे हेलन केलर हाई स्कूल प्रकाश नगर नव लख्खा चौराह (इंदौर) है नेशनल छात्रवृति नही मिलने समस्या को सी. एम. हेल्प लाइन पर भी दो बार शिकायत किए परंतु किसी प्रकार की कोई पहल नही किए लेकिन उनके द्वारा बताया जा रहा है नेशनल छात्रवृति से जुड़ी समस्या का समाधान हो गया है. पिछले 2 महीनों से लेकिन अभी तक बैंक खाता नही है। सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिये गए अधिकारियों के फोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर नेशनल छात्रवृति दिलाने मे मदद करे.
