रामलछन बन गये सीता अकेला निगें, रामलछन बना गयें...सरगुजिया डोमकच गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं:
रामलछन बन गये सीता अकेला निगें, रामलछन बना गयें-
सीता आकेला मैना सीता जी ला, सोना रे रावाना हारीले जल-
सीता माई ला सोना रे रावाना हारी, लेजगी रावाना हारीले जल-
धरे धनुष बाणे चले लागिन बिरधा बने, धरले धनुष बाने-
चले लागिन बिरधा बने नहीं दिसे हो राम, सीता के उदेश्य-
रामलछन बन गये सीता अकेला निगें, रामलछन बना गयें...

Posted on: May 26, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: दांत के दर्द का घरेलू उपचार...

भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दाढ़, दात के दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-लघु कन्टकारी जिसके फ़ल पीले होते है,उन फलों को निकालकर सुखाकर रख लेंवे, बाद उसके तेल या घी में मिलाकर कोयले की आग पर रख देंवे उसके बाद धुँआ निकलेगा, उस समय कोई मिट्टी का छोटा सा कुछ बर्तन रख दीजिए, उस मिट्टी के पौड़ में धुँआ भरेगा उसमे एक छोटा सा छेद कर दीजिए उस छेद (सुराग) में अपना मुह खोल दीजिएगा धुँआ मुह में भरेगा, थोड़ी देर बाद एक थाली ले लेंवे उसमे पानी भर कर रख लेंवे, अब मुह खोलने पर दात में लगे कीड़े एक-एक कर

गिर जायेंगे| इस तरह दात का दर्द ठीक हो जायेंगा.राय@9424759941.

Posted on: May 26, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित दम्पतियों के लिए निशुल्क राशन, रहने की व्यवस्था, रोज़गार के लिए ट्रेनिंग भी...

जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण बता रहे है, कि स्वामी विवेकानंद सामाजिक चेतना ट्रस्ट दिव्यांग (दृष्टीबाधित) लोगो के लिए विगत तीन वर्षो से कार्य कर रही है| शिक्षा के साथ ही रोज़गार के अवसर भी प्रदान करती है. आने वाले समय में दिव्यांग (दृष्टिबाधित) दम्पतियों को निशुल्क राशन वितरण की योजना संचालित करने वाली है, राशन दिया जायेगा, तथा सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जायेगा| धार्मिक एवं सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन भी शिक्षा के साथ ही होते रहेंगे. यहाँ पर दिव्यांगो के लिए निशुल्क छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है, एवं निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी इसका लाभ ले.अधिक जानकारी के लिए:9868006694

Posted on: May 25, 2018. Tags: KALICHARAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे हैंडपंप से गन्दा पानी निकलता है, महक आती है, खाना बनाने पर काला हो जाता है...

ग्राम-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ननकी, दुर्सियाबाई बता रहें हैं, कि गाँव के हमारे पारा में जो हैंडपंप है उससे गंदा पानी निकलता हैं, खाना बनाते है तो काला हो जाता है, यहाँ का पानी कोई नही पीते है, हैंडपंप के पानी से गन्दी महक भी आती है| अभी दूर से पानी लाते हैं, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संचिव सरपंच को शिकायत किये, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया नलकूप लगाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर के मदद करे: P.H.E@9893883154, सरपंच@ 9109560519. सम्पर्क@9617496624.

Posted on: May 25, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन ले साथ में, दूर-दूर की चिड़िया दिखती, उनको अपने पास में...बाल कविता

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-कर्मडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ओमप्रकाश मरकाम जंगल के बारे में एक बाल कविता सुना रहें हैं:
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन ले साथ में-
दूर-दूर की चिड़िया दिखती, उनको अपने पास में-
ऊचें पेड़ पर चढ़कर देखा, एक तेंदुआ नीचें-
तभी अचानक देखा बंदर, दौड़ा उसके पीछें-
चाचाजी ने जंगल में जो कुछ भी देखा, उसको अपनी डायरी में नोट कर लिया...

Posted on: May 25, 2018. Tags: OMPARKASH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »