पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत, पहले में कोन गीत ला गाओ... भजन गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भजन गीत
सुना रहें हैं :
पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
राम में गाओ कृष्णा बजाओ राम में गाओ कृष्णा बजाओ-
सरस्वती लेव प्रनाम मईया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
भारत कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ...

Posted on: May 26, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

3 साल से राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे, कोई नही सुन रहा, कृपया मदद करे...

ग्राम-तिलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अन्धरु बता रहे है, राशनकार्ड नही है. तीन साल से नहीं बना हैं, पंचायत में सरपंच और सचिव को आवेदन दिए हैं पर हाँ बोलते है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नही देते, अभी मजदूरी कर गुजारा कर रहे है और हर सामान बाज़ार से अधिक दाम में खरीदना पड़ता है जिससे आर्थिक हालत बहुत खराब है . अगर राशनकार्ड बन जाता तो सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल जाता, इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. संपर्क@9617396624.

Posted on: May 26, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली बार बार बंद हो जाती है, शिकायत करने पर अधिकारी पैसे मांगते हैं...

आश्रित ग्राम पोखरी, ग्राम पंचायत जड़कुर जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अश्विनी पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या कई दिनों से है. यहाँ बार-बार बिजली बंद हो जाती है, ठीक करने के दो चार दिन बाद फिर बंद हो जाती है, जब विभाग के कर्मचारियों को इस समस्या को ठीक करने के लिए बोला जाता है, तो आते नहीं हैं और आने के लिए ग्रामीणों से पैसे लेने का आरोप लगा लगा रहे है. 200, या 500 रूपये लिए जाते है, बिजली की व्यवस्था ठीक हो इसके लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन लगाए. J.E@7247501332. अश्विनी पटेल@9981983074.

Posted on: May 26, 2018. Tags: ASHVINI PATEL SONG VICTIMS REGISTER

आयेगा मोहन दगाबाज, रसियाला रे...कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) मेवालाल देवांगन एक कर्मा गीत सुना रहें हैं:
आयेगा मोहन दगाबाज, रसियाला रे-
कोने बनावे बास के बसुरीया, कोने बनावे सहा नय्या-
आयेगा मोहन दगाबाज, रसियाला रे-
कोने बनावे बास के बसुरीया, कोने बनावे सहा नय्या-
आयेगा मोहन दगाबाज, रसियाला रे...

Posted on: May 26, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैंडपंप साल भर से ख़राब है, हम दूर से नदी का गंदा पानी लाकर पी रहे है...

ग्राम-सेमरा, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमारी बता रहे है कि गाँव के वार्ड 9 का हैंडपंप ख़राब है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या है| साल भर से करीबन 200 जनसख्या परेशान है. हैंडपंप ठीक कराने के लिए अधिकारियो को एवं सचिव सरपंच को कई बैठको में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या जैसी की वैसी है, अभी ग्रामीण रेढ़ नदी का गन्दा पानी लाकर पी रहे है| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया दिए गयें नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E@9589733942, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9009621369. ग्रामीण-कुन्तीलाल@9669261433.

Posted on: May 26, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »