कविता : फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...
ग्राम-मठावन, पंचायत-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सामबती दुग्गा उनके साथ शुशीला एक कविता सुना रहीं है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो सबको गले लगाना-
मछली से सीखो स्वदेश के लिए तड़पकर मरना-
पतझड़ के पेड़ों से सीखो दुख में धीरज धरना-
दीपक से सीखो जितना हो सके अँधेरा हरना-
पृथ्वी से सीखो प्राणी की सच्ची सेवा करना-
जलधारा से सीखो आगे जीवन-पथ में बढ़ना-
और धुँए से सीखो हरदम ऊँचे ही पर चढ़ना...
Posted on: Oct 31, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAMBALI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरी किये, नही मिला मजदूरी भुगतान, कृपया मदद करे...
ग्राम-छोटेसोनार, पंचायत-नेडवार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कैन्हैयालाल केवट साथ में जगत पोटाई बता रहें है. पुल निर्माण कार्य में 3-4 लोग काम किये थे 2 साल हो गया आज तक मजदूरी भुगतान किये सचिव सरपंच को बोलने से बोलते है मजदूरी भुगतान रद कर दिया गया है. पैसा नही मिलने से दैनिक खर्च के लिए बहुत दिक्कत होती है, लोगो का कहना है मजदूरी किया गया मजदूरी भुगतान होना चाहिए| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, दिए गये फ़ोन नंबर से अधिक से अधिक बात कर मजदूरी दिलाने में सहयोग करे. सरपंच@9424206304, सचिव@7646968858. कलेक्टर@9425205669. सम्पर्क@9406457179.
Posted on: Oct 31, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
महिला गीत : अरे का करी राम एसन मिले गे मेहरिया...
ग्राम-साहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार एक गीत सुना रहा है :
अरे का करी राम एसन मिले गे मेहरिया-
अरे खाये के मांगे त चिमटा देखावे-
केसे के जाई बरबादी के गढरिया-
अरे का करी राम एसन मिले गे मेहरिया-
अरे पनिया भरने को कुवना पे गयी थी-
ठाडे जगतिया में डारे गगरिया-
अरे का करी राम एसन मिले गे मेहरिया-
बोली कुछु ता डंडा उठा वे-
एसन विपतिया डारे प्रभु जी-
अरे का करी राम एसन मिले गे मेहरिया...
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT YADAV
हमारें गांव का शौचालय बना अधुरा, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम और उनके साथ है कोरजू राम बता रहा है. शौचालय के लिए शीट एंव गड्डा नही है. पिछले 5 सालों अधुरा पड़ा है शौचालय कार्य अधुरा होने के कारण सरपंच सचिव को ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही किये बोलने पर बोलते है बना देंगे बना देंगे लेकिन अभी तक नही बनाये है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर शौचालय अधुरा काम को पूरा कराने में मदद करे.
सरपंच@9406103873, सचिव@9406410080, CEO@9425263888, सम्पर्क@7587193989.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: AJAY KACHLAM NARAYANPUR CG PROBLRM SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी गीत : रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला...
ग्राम-महका, पंचायत-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है दुरशु राम जी एक गोंडी गीत सुना रहा है:
रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला-
कोरटा पोरटा नान अवा रेबाबू लेओ नान-
अन्दे पोरटा पेका नान मून ताड़ ले तमोर नान-
रे रे रेला रे रे ला रेला रे रे लोयो रे रेला...
