हमारे पारा में रोड की बहुत समस्या है, सरपच सचिव को बोलने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-पहाड़पारा, पंचायत-दर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ दूजो, रम्पतबाई, मंगलीसिंह बता रहे है कि उनके गाँव का रोड 3 किलोमीटर तक बहुत ख़राब है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता है आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| उनके गाँव में कोई वहां भी आ जा नहीं सकता है| उसके लिए उन्होंने सरपंच,सचिव के पास शिकायत किये थे तो बोलते है कि नहीं बन पायेगा| अगर गाँव में कोई बीमार होता है तो 3-4 किलोमीटर ढोह्कर ले जाना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपच@9009701570, सचिव@9009012493, जिला कलेक्टर@9826443377, जिला C.E.O.@9977407788, जनपदC.E.O.@9926192534.
Posted on: Feb 08, 2019. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI CG ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर:- बाई पास सर्जरी से बचने का घरेलु उपचार
बैध HD गाँधी रायपुर छत्तीसगढ़ से बाई पास सर्जरी से बचने का उपाय बता रहे है इसके लिए शिलाजीत-25 ग्राम, अर्जुन छाल-250 ग्राम, बाला छाल चूर्ण-250 ग्राम सभी को कूट पीस कर चूर्ण बना लेंवें, सभी को अच्छी तरह मिल लेंवें, उपयोग विधि: एक-एक चम्मच चूर्ण पानी या दूध के साथ दो बार में सेवन करें, परहेज: तेल, मसाला, नमक का सेवन कम करें- HD Gandhi@9424631467.
Posted on: Feb 08, 2019. Tags: HD Gandhi SONG VICTIMS REGISTER
Impact : तीन साल से शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद
ग्राम-नवगई बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ ब्रजभान जैसवाल बता रहे है कि उन्होंने तीन साल पहले शौचालय बनाये थे उसका पैसा नहीं मिल रहा था| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को बोले भी थे तो आज देंगे कल देंगे बोल बोलकर टाल रहे थे तो उन्होंने मई 2018 में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको अब चेक मिल गया है इसलिए वे अब खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को अधिकारियो को धन्यवाद डे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.
Posted on: Feb 08, 2019. Tags: BRIJBHAN JAISWAL CG IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कितना निराला रिश्ता है...रचना
मालीघाट,जिला-मुजाफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार,सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की एक रचना सूना रहे हैं :
कितना निराला रिश्ता है-
पेड़ का चिड़िया से-
वह नहीं जनता-
वह उस पर उतरेगी-
या यूंही मंडरा कर चली जाएगी-
उतरेगी तो कितनी देर के लिए-
किस टहनी पर – वह नहीं जनता-
वह यहाँ घोंसला बनाएगी-
या पत्तों में मुह-
छिपा कर सो जाएगी – वह नहीं जनता-
उसके पंखों के रंग-
उसकी पत्तियों के रंग-
जैसे ही हें या नहीं-
वह नहीं जनता-
वह क्यों आती है-
क्यों चली जाती है-
क्यों चहचाती है – क्यों खामोश होती है-
वह नहीं जनता-
वह क्यों सहमती है-
क्यों डरती है-
क्यों उसे निर्भय गान से भरती है-
क्यों उसके फल कुतरती है-
क्यों उसकी आत्मा में उतरती है-
वह नहीं जनता-
कल उसके टूट जाने पर-
वह कहाँ होगी-
वह नहीं जनता-
कितना निराला रिश्ता है-
पेड़ का चिड़िया से-
जिसे वह अपना मानता है-
और जिसके सहारे-
हर बार अपने को-
नए सिरे से पहचानता है...
Posted on: Feb 08, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
नौजवान आओ रे ,नौजवान गाओ रे...प्रेरणा गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से “युवा गीत”सुना रहे हैं:
नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे-
लो कदम मिलाओ रे, लो कदम बढ़ाओ रे-
ऐ वतन के नौजवान, इस चमन के बागवान-
एक साथ बढ़ चलो, मुश्किलों से लड़ चलो-
इस महान देश को नया बनाओं रे-
धर्म की दुहाईयां ,प्रांत की जुदाईयां-
भाषा की लड़ाईयां, पाट दो ये खाईयां-
एक माँ के लाल एक निशां उठाओं रे-
एक बनो नेक बनो खुद की भाग्यरेख बनो-
सद्गुणो के तुम हो लाल , तुमसे यह जगत निहाल-
शांति के लिए जहाँ को तुम जगाओ रे-
माँ निहारती तुम्हें, माँ पुकारती तुम्हें-
श्रम के गीत गाते जाओ ,हंसते मुस्कुराते जाओ-
कोटि कंठ एकता के गान गाओ रें,नौजवान...
