निबुवा के डार बांसा के फुंदरा...जस गीत-
करौंदा टोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भाज्जी लाल एक जस गीत सुना रहे हैं :
निबुवा के डार बांसा के फुंदरा-
सब देव झूले ला जाये हो माय-
झुलत झुलत कुले हो ये माता-
टूट गयन बिरिहार हो माय-
कोन तो झूलय कोन झुलावय-
कोन तो हुमकी दे हो माय... (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ANUPPUR MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
अच्छी फसल के लिये खेती में जैविक खाद का अधिक उपयोग करते हैं-
मलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोनूराम सोरी बता रहे हैं वे किसान है, 3 एकड़ में खेती करते हैं, खेती के लिये वे पारंपरिक साधन का उपयोग करते हैं, खेती में गोबर खाद का उपयोग करते हैं, कभी कभी रासयनिक खाद डीपी का भी उपयोग करते हैं, इससे फसल में बाजार वाले खाद का ज्यादा असर नहीं होता है और अच्छा फसल मिल जाता है : संपर्क नंबर@6268173920. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG KONDAGAON MONURAM SORI SONG STORY VICTIMS REGISTER
नास्ते का दूकान लगाकर घर चलाते हैं, समस्या होती है लेकिन ये जीवन यापन का साधन है-
मिताई डे बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के निवासी वर्तमान में भामरागढ़ महाराष्ट में रह रहे हैं, 22 साल से वहां रह रहे हैं, चाय नास्ते की दुकान चलाते हैं, इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जब से आये हैं तभी से इस काम को कर रहे हैं, ये काम उन्होंने अपने पैसे से शुरू किया था, कोई लोन नहीं लिया, उनका कहना है कि लोन हम गरीबो को नहीं मिलता है, मुद्रा लोन के लिये प्रयास किये थे लेकिन मिला नहीं, तब अपने से काम शुरू किया| इस काम में उन्हें दिक्कत भी होती है, कभी जगह से हटा दिया जाता है इस तरह से काम में समस्या है लेकिन घर चलाने के लिये काम करना है| (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MITAI DE SONG STORY VICTIMS REGISTER
खेती के साथ जड़ी बूटी से दवा बनाकर देने का काम करते हैं...
हेमंतकसा, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से बिज्जू बिस्टम बता रहे हैं वे खेती करते हैं, इसके साथ ही वे जड़ी बूटी से दवा बनाकर देते हैं, वे पेट दर्द की दवा देते हैं, लगभग 2 साल से ये काम कर रहे हैं, 5 लोगो को वे अभी तक दवा दे चुके हैं, दवा के बदले में कुछ नहीं लेते हैं, स्वेच्छा जो देते हैं ले लेते हैं, जड़ी बूटी जंगल से प्राप्त करते हैं और दवा बनाते हैं, इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7588179088. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BIJJU BISTAM GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
अपने इलाके की सुन्दरता का वर्णन गोंडी में...
भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट) से नीलकंठ कोरपेडापे गोंडी में अपने इलाके के बारे सभी को बता रहे हैं, यदि आप भी ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं और सुनना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर कर सकते हैं| (AR)
