स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गोखरू बड़ा 3 ग्राम, सौंफ 30 ग्राम, मिश्री 20 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद भस्म पत्ती के 50 ग्राम रस में मिला लें| ये एक खुराक दवा की मात्रा है| एक-एक कप दवा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें| भोजन में पालक, मुनगा, आंवला, टमाटर, खट्टी चीजें, रागी का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पहार जरे, पर्वत जरे दुनिया देखा निगे...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
पहार जरे, पर्वत जरे दुनिया देखा निगे-
दुनिया देखाले निरा अपन करेजा जरा-
कोनो नहीं देखल-
अपन करेजा जरल कोनो नहीं देखे मैना-
पहार जरे, पर्वत जरे दुनिया देखा निगे-
दुनिया देखाले निरा अपन करेजा जरा-
कोनो नहीं देखल...
Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा...भजन गीत-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यमसाय पैकरा जो दिव्यांग है| सीजीनेट के साथियों को एक भजन सुना रहे हैं :
धन बाट धाम एकर इहबा करनावा-
कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा-
काहे के डोरी लागी, काहे के पलनवा-
काहे गमगमावत बाटे, बहत पवनवा-
कुदरगढ़ी झूले, झूले एही बनवा-
रेशम के डोरी लागे, चंदन पलनवा...
Posted on: Jun 27, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गाजर का रस 1 कप, पालक का रस 1 कप, नीबू का रस 1 चम्मच, शहद जंगली 1 चम्मच, सेंधा नमक 1 चुटकी लें| सभी को मिलाकर सेवन करें | लाभ हो सकता है| ये 1 खुराक की दवा है | एक-एक गिलास दूध दिन में दो बार सेवन करें, अंकुरित चना, मूंग का ज्यादा प्रयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
