गाँव में सड़क के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-भीरागाँव (कलारपारा) पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और उनके साथ है जत्तु राम, सोम राम सलाम, मनीराम ग्रामवासी बता रहे है सड़क की समस्या आने-जाने बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है स्कूली बच्चें समय पर स्कूल नही पहुच पाते सड़क ठीक नही होने के कारण समय पर नही पहुच पर स्कूल से वापस आना पड़ रहा है, इस विषय पर जिला कलेक्टर तक शिकयत किया गया परन्तु कोई पहल नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. की दिए गये मोबाइल नंबर पर अधिक से अधिक बात सड़क बनवाने में मद्द्कारे. ग्रामीण संपर्क प्रदीप दीवान@9407926497. नारायणमरकाम@7587283776. सचिव@7587396970. CO@9425263888.

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदर रोग और पेट में गैस का बनना घरेलु उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी उदर रोग या पेट में गैस का बनना घरेलु उपचार बता रहा है, अजवाइन 100 ग्राम कांच के बर्तन में रखें और उसे नींबू की रस से गीला होते तक जिसके पश्चात सुखाने के लिए धुप में रखें इस तरह करीब 7 बार भिगोये सूखने के बाद उसमे स्वाद अनुसार 2 चम्मच काला नमक डाल कर सुरक्षित रखें मात्रा आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है.
परहेज : मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम न करे. नशा न करें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच. डी. गांधी@9111061399.

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: HAETH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी गीत : रे रे लो यो रे रे ला, रे रे लो यो रे रे ला...

ग्राम-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण जगनी, बुधनी, महरी बाई गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे लो यो रे रे ला, रे रे लो यो रे रे ला-
मरता काड़ल रे निरे दा मा बाई-
गोटिया मरता काड़ल निरे रोय-
रे रे लो यो रे रे ला, रे रे लो यो रे रे ला...

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SUKHDAI KACHALAM

संस्कृति सरक्षण जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम ग्राम-केकरा खोली जिला-धमतरी छत्तीसगढ़....

ग्राम-केकरा खोली, पंचायत-केकरा खोली, ब्लाक-मगरलोड, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव जी और उनके साथ भोखऊ राम कुंजाम बता रहा है, संस्कृति सरक्षण जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम में सबसे पहले बूम गोटूल पूजा किया जाएगा जिसकें पश्चात कार्यक्रम के माध्यम से मूल उद्देश्यों को बारी-बारी से उल्लेख किया जायेगा. इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है आज के युग में देखा जाए तो अपनी ही संस्कृति को लोग भूल रहे है जो इस समय विलुप्त के कगार पर है जिसे मन जा रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी संस्कृति को कैसे संजोया जा सके इस पर विचार विमर्श किया है, इस कार्यक्रम में पुरे भारत के जाने माने सहिताकार, बुध्धिजीवी, चिन्तक कर हेतु अलग अलग प्रान्त से लोग समीक्षा के लिए सामिल होंगे.

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: DHAMTARI CG MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : पहारी मा रे पहारी मा ना...

ग्राम-कोट्या, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
पहारी मा रे पहारी मा ना-
रूम झूम रिया बोले चिरियाँ-
पहारी मा रे पहारी मा ना-
रूम झूम रिया बोले चिरियाँ-
पहारी मा रे पहारी मा ना...

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »