स्वास्थ्य स्वर: पेट में गैस का घरेलू उपचार...

भोरम देव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हमें गैस, पेट में वायु गोला के घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं, विधि- गोरखमुंडी बारिश के दिनों में ख़ाली पड़े खेत में गोल दाने जैसे होते है, जो छत्तीसगढ़ में लगभग सभी गाँव में पाये जाते है.जिसका चूर्ण 3 ग्राम आधा चम्मच बनाकर आधा कप दूध के साथ सेवन करने से गैस की परेशानी से राहत मिलता है. दूसरा प्रयोग-गोरखमुंडी के चूर्ण आधा चम्मच घी के साथ चाटने से कमज़ोर शरीर में ताकत मिलता है. परहेज-मिर्च मशाला, मूगफली दाना, गुड़, बासी भोजन से बचें. अधिक जानकारी के लिए संपर्क अमित साहू@8964931287.

Posted on: May 29, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आधे किलोमीटर दूर से कुँए का पानी पीते थे, वो सूख गया है अब नदी का गंदा पानी पीते हैं...

पण्डोपारा, ग्राम पंचायत-मोहली, थाना -चंदनी बिहारपुर तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल बता रहें हैं, हमारे पारा के वार्ड 7 में पानी की बहुत समस्या हैं, इसके लिए ग्राम सभा में 2-3 बार आवेदन दे दिया है, सरपंच बोलता है, हो जायेगा परन्तु समस्या का हल नही हो रहा है|आधा किलोमीटर दूर से कुँए का पानी पीते थे अब वो सूख गया है अब नदी से पानी लाना पड़ता हैं. इसीलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: कलेक्टर@9826443377, P.H.E.@9589733942, C.E.O.@
9926251934, सरपंच@9754760084. ज्ञानचंद@9111308956

Posted on: May 29, 2018. Tags: GYANCHAND JAYSWAL SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली नहीं है, हम 800 लोग अँधेरे में रहते हैं, अनुरोध करते करते थक गए हैं...

ग्राम-सेमरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर सिंह, मटुकलाल,
मंगल, शुकुल, भानमति, पार्वती, शुभकसिंह और कुन्तीलाल बता रहें हैं गाँव में बिजली नहीं हैं, इसके लिए वर्षो से आवेदन दे रहे है. ग्राम सभा व ग्राम सुराज के माध्यम से कई बार इस संदर्भ में बताये है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है| गाँव में कुल 150 परिवार एवं जनसंख्या करीबन 800 है, यह सभी ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर है, सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं: कलेक्टर@9826443377, बिजली विभाग@
9584990954, सचिव@9009621369.सम्पर्क कुन्तीलाल@9669261433.

Posted on: May 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

नहा कर गंगा में सब पाप धो आया, वही से धोए पापो का पानी भर लाया...कविता

ग्राम-सिन्धुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय माणिकपुरी
एक कविता सुना रहे है:
रोटी से विचित्र कुछ भी नही-
इन्सान कमाने के लिए भी दौड़ता है, और पचाने के लिए भी दौड़ता है-
नहा कर गंगा में सब पाप धो आया, वही से धोए पापो का पानी भर लाया-
वाह रे इन्सान, तरीका तेरा समझ न आया-
पाप हमारे सोच से होता है दोस्तों, शरीर से नही-
तीर्थो का जल हमारे शरीर को साफ़ करता है, हमारी सोच को नही...

Posted on: May 29, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

कौन पंछी बोले माता, कि प्यारी पहरा राख...भक्ति गीत

ग्राम-बगरा पारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लछनधारी एक भक्ति गीत सुना रहे है:
कौन पंछी बोले माता, कि प्यारी पहरा राख-
ऐ दाई कौन पंछी बोले दाई भेलो, सार हो माई-
सेवा ला ले लेना ना मोर, ऐ दाई कोने पंछी बोले, झेनो सार हो माई-
मुर्गा तो बोले दाई, चार पहारा राती, चार पहारा राती-
सेवा ला ले ले रैनी मोर, ऐ दाई मुर्गा बोलत चार झेनो चार हो माई-
ऐ दाई कौन पंछी बोले दाई भेलो, सार हो माई...

Posted on: May 29, 2018. Tags: LACHANDHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »