स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, खासी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पीपली 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, अडूसा की पत्ती 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम सभी को साफ़ कर, कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
माई के धमावा देख के अईसन मनवा करे हो राम...देवी भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देवी भजन सुना रहे हैं :
माई के धमावा देख के अईसन मनवा करे हो राम-
रही जईती हम येही नगरिया चाहे पिला अपना घरे हो राम-
झूला-झूले सात बहिनिया लचके निमिया के डार-
विष्णू जी आई गोहरावे ले, शंकर जी डमरू बजावे ले-
विणा के तान पर नारद बाबा, माई भजनिया सुनावे ले-
माई दुवरिया देवतो के राजा रोजे पनिया भरे हो राम...
Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
भोले बाबा, भोले बाबा अब तेरा ही सहारा है...शिव भजन-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी एक शिव भजन सुना रहे हैं :
भोले बाबा, भोले बाबा अब तेरा ही सहारा है-
भोले बाबा की जटाओं में गंगा की धारा है-
भोले बाबा की गले में सर्पो की माला है-
भोले बाबा के हांथो में डमरू और त्रिशूल है-
भले बाबा के कमरों में मृग का छाला है-
भोले बाबा, भोले बाबा अब तेरा ही सहारा है...
Posted on: Apr 07, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHAVI SATANA SONG VICTIMS REGISTER
कोई नाचे कोई झूमे, कोई कहे मईया जय जयकार...देवी गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देवी गीत सुना रहे हैं :
कोई नाचे कोई झूमे, कोई कहे मईया जय जयकार-
जग दे को जल बाटे हो, महा माई दरबार-
मन करे माई के धामवा से जाईना-
कोई नाचे कोई झूमे, कोई कहे मईया जय जयकार-
जग दे को जल बाटे हो, महा माई दरबार-
मन करे माई के धामवा से जाईना...
Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG DEVI DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय कीजा तैयाजी पुड के जा तै पटना...लोक गीत-
नातनगर, चंपानगर, भागलपुर (बिहार) से अमन कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय कीजा तैयाजी पुड के जा तै पटना-
के जा तै बेतिया शहरबे हाय रे या-
हाय रे हाय कीजा तैयाजी पुड के जा तै पटना-
हाय रे हाय बाबा जा तै हाजी पुड भईया जा तै पटना-
स्वामी जा तै बेटिया शहर बे हाय रे हाय-
हाय रे हाय बाबा जा तै हाजी पुड भईया जा तै पटना...
