हम 70 लोगो ने मनरेगा में 2 साल पहले काम किया था, मजदूरी भुगतान अब तक नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत कोटराई, ब्लॉक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामअवतार पावले बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत 2016-17 में डबरी निर्माण में 70 लोगो ने डेढ़-डेढ़ सप्ताह काम किया उनका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, 2 साल हो गया है उसकी शिकायत किये है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर मजदूरी का भुगतान दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.@9009630583, सचिव@9981725918. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9679036268.
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: RAMAVATAR PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
देश की जनता भूख से मरती...कविता -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विनय महाजन की एक रचना सुना रहे है:
देश की जनता भूख से मरती-
देखो भ्रष्ट्राचारी बेरोजगारी ठेकेदारी महँगाई की मार है-
देखो भ्रष्ट्राचारी बेरोजगारी ठेकेदारी महँगाई की मार है-
धर्म-धर्म खेलने वाले तू हमारे देश में-
बेईमानों नें डेरा डाला इन्सानों के देश में-
इन्सानों के देश में....
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 3 किमी तक रोड नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बम्हनीपारा, पंचायत-कोटराई, ब्लॉक-वाड्रफनगर,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी बता रहे है कि बम्हनी पारा से वाड्रफनगर जाने में रोड की बहुत समस्या है और आज तक उनके गाँव में रोड बनवाया नहीं गया है, गाँव से रोड की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है | 50 घरो की बस्ती है, जनसँख्या लगभग 400 है. रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके उससे स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत परेशानी होती है, कृपया फोन कर मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत C.E O.@9479082150, 9516360411.संपर्क@7354663023.
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: FULESHWARI WADRAFNAGAR SONG VICTIMS REGISTER
निरीहा लै नारी-नारी बनारी दुई चार...कर्मा गीत
ग्राम-भैसाडबरा, पंचायत-डालामहुवा, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शांति बाई एक कर्मा गीत सुना रही हैं:
निरीहा लै नारी-नारी बनारी दुई चार-
एक बोरी हर्दी पच्चीस बोरी तेल-
लंबी-लंबी चुंदी चला ले भईया मोर-
पंखी बिना साथी सहेली बिना रम-
राजा बिना रानी बालम माया डारे रे दोस...
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: RAKESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों की उम्र 65-66 साल से अधिक हो गयी है लेकिन निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है...
आश्रित ग्राम-धुर, पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामपाल, सरसूरी और आसों गुप्ता बता रहे हैं कि निराश्रित पेंशन नहीं मिलता है, 65-66 साल उम्र हो गया है सचिव,सरपंच के पास और ग्रामसभा में बोले तो बोलते हैं, लिखकर दे दिए हैं| 3-4 साल हो गया है लिख के ले जाते हैं, बोलते हैं बनेगा-बनेगा लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में अधिक से अधिक बात करके निराश्रित पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@9669872573, C.E.O.@9926192534. अधिक जानकारी के लिए संपर्क भूपेन्द्र गुप्ता@8120136826.



