हमारे पारा के हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से प्रबोध बता रहे है कि उनके खुसरो पारा में हैण्डपम्प खराब हो गया है, पीला पानी निकलता है जो पीने लायक नही है. 1 किलोमीटर दूर जाते है पानी लेने के लिए. 8-9 घर का बस्ती है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: P.H.E.@9826603461, सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, संपर्क मोतीलाल पोर्ते@9617147242.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH PRABODH SONG VICTIMS REGISTER WATER
शेर पे सवार होक गदवा चलाईला...भक्ति गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी निर्मला एक भक्ति गीत सुना रही है:
शेर पे सवार होके गदवा चलाईला-
लागी जयकार मोरी माई हो-
शेर पे सवार होके त्रिशूल-
चलाईला, मोरी माई हो-
लागी जयकार मोरी माई हो...
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BHAKTI SONG NIRMLA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा का दोनों हैण्डपम्प डेढ़ महीने से ख़राब है, हमलोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है...
नावापारा, ग्राम-आमाडांड, ब्लाक-खरगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सिंह, लालबहादुर सिंह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 2 हैण्डपम्प है और दोनों ही हैण्डपम्प ख़राब है एक हैण्डपम्प डेढ़ माह से तो दूसरा हैण्डपम्प एक माह से खराब है| वे लोग नदी, नाले और ढोडी का पानी पीते है.उसके लिए उन्होंने सचिव,सरपंच, ग्राम पंचायत और पी.एच. ई. के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, PHE@9977210431.लालबहादुर@8224888232.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: HANDPUMP LALBAHADUR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने मनरेगा के तहत 3 साल पहले काम किया था, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला...
ग्राम-मुरकोल, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोतीलाल और साथी बता रहे हैं हमने मनरेगा योजना के तहत काम किया था, जिसमे मोतीलाल 3 साल पहले 6 हफ्ते काम किये थे, 2 हफ्ते का पैसा दिया गया है, फूलमती सड़क निर्माण में 6 हफ्ते काम किये थे, राजेश कुमार कुसवाहा 3 हफ्ते काम किये थे, लेकिन पैसा नही मिला, आवेदन करने पर कोई ध्यान नही देता, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: CEO@9009630583, SDM@7746873930, सचिव@7509817075. संपर्क हरीकिशन@7440569078.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: MOTILAL NREGA SONG VICTIMS REGISTER
जब से प्यारा येशु जीवन में आया...धर्म गीत
ग्राम-चटकाटोली, पोस्ट-बन्दोरो, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से खुशन एक्का,अदिति कुजूर और अनिषा बड़ा एक गीत सुना रहे हैं :
जब से प्यारा येशु जीवन में आया-
बदला सा लगने लगा-
ये धरती अम्बर बहती है नदिया-
गीत गाने लगी गीत गाने लगी-
जोन कही देखने लगी देखने लगी आ-
जब से प्यारा येशु जीवन में आया...


