तू जिन्दा है तो जिन्दगी की जीत पर यकीन कर...संघर्ष गीत

रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी एक संघर्ष गीत सुना रहे हैं :
तू जिन्दा है तो जिन्दगी की जीत पर यकीन कर-
अगर कहीं है स्वर्ग तो, उतार ला जमीन पर-
तू शेर ए हिन्द आगे बढ़, डरने से कभी न डर-
अगर कहीं है स्वर्ग तो, उतार ला जमीन पर-
तू जिन्दा है तो जिन्दगी की जीत पर यकीन कर...

Posted on: Jun 01, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मानर बाजे...सरगुजिया गीत

ग्राम-ओदारी, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से राजरूप सिंह सरगुजिया भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मानर बाजे-
कौन गाँव के करम देवता कहाँ के मंदरिया-
सिकड़ी जोराइ के संगे नाचत है गुजरिया-
हाय रे सरगुजा नाचे...

Posted on: Jun 01, 2018. Tags: RAJROOP SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हैंडपंप नहीं है, कुआं सूख गया है, दूर से तालाब, डबरी और नदी से गंदा पानी लाकर पीते हैं...

मुहारी पारा, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड 1 में 5-6 घर की बस्ती है और मुहारी पारा में नलकूप की बहुत समस्या है| वे लोग एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं एक कुआं था वो भी सूख गया है तो वे लोग तालाब, डबरी और नदी से पानी लाकर पीते है जो बहुत दूर है तो उनको कहना है उनके पारा में एक हैण्डपम्प खुदवा देते तो उनको पानी की सुविधा हो जाती| कृपया इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: कलेक्टर@07775266117, P.H.E. विभाग@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Jun 01, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कोन बने आहीरा गईया ला चरावे...सरगुजिया कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कोन बने अहिरा गईया ला चरावे-
सजानी रे कोन बने केरा के घोरान-
कोन बने अहिरा गईया ला चरावे-
सजानी रे बीच बने केरा के घोरान-
रन बने अहिरा गईया ला चरावे-
सजनी रे बीच बने केरा के घोरान...

Posted on: Jun 01, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

मैं विधवा हूँ, मेरे पति को गुजरे दो साल हो गए, चार बच्चे हैं, मुझे विधवा पेंशन नहीं मिलता...

ग्राम-कोटराही, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता बता रही है कि उनके पति का 2 साल पहले देहान्त हो गया लेकिन उनको पेंशन नहीं मिल रहा हैं, छोटे-छोटे 4 बच्चे, घर में कमाने वाला कोई नही है, विधवा पेंशन के लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास 2-3 बार फार्म भरकर जमा किया है लेकिन आज तक नही मिल रहा है और बोलते हैं कि नही मिलेगा | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की मांग कर रही है कि इन अधिकारियो से बात करके उनको विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@9981725918, CEO@ 9479082150, कलेक्टर@9425253580, SDM@7746873930. अनीता@9977051573.

Posted on: Jun 01, 2018. Tags: ANITA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »