एक न राजा कुंआ खनावे, सुगना हो वही कुंआ पखाना बंधाय...सुगा गीत-

ग्राम-दुधवा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुख पतरज और यसो बाई रजवाड़े अपने सखियों के सांथ एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
एक न राजा कुंआ खनावे-
सुगना हो वही कुंआ पखाना बंधाय-
राजा राम सुगा वही कुंआ पखाना बंधाय-
वही पखाना बंधाय ओकर नहवाइया परदेश...

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने 2 साल पहले रोजगार गारंटी के तहत काम किये, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है, कृपया मदद करें.

ग्राम-छतोली बिजो बडवारीपारा, पंचायत-केसर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में सीता कुवर, लीलावती, हिरमो, फूलकुवर बता रहे है कि दो साल पहले रोजगार गारंटी के तहत काम किये है उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला सरपंच, सचिव से बोलते है तो आज मिलेगा कल मिलेगा बोलकर टाल देते है| वे लोग पांच-पांच सप्ताह काम किये है| इसलिए बोल रहे है कि उनका पैसा मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट के साथी से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर पैसे दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9669850894, सचिव@9926137037, जिला C.E.O@9977407988, जनपद C.E.O@9926192534.

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG FOOLKUWAR HIRAMO LILAWATI PROBLEM SEETA KUWAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बाप कह्य्या बेटा, पढ्या, केना जन्य्या ऊ की कर्र्य्या...भोजपुरी कविता

ग्राम-बिसनपुर बकरी, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी कविता सुना रहे है :
बाप कह्य्या बेटा, पढ्या, केना जन्य्या ऊ की कर्र्य्या-
आठ बजे सूत के उठ्य्या, बिना मुह धोइले चाय पियय्या-
खैनी खाएला लूस फूस, कर्र्य्या-
बिना नहेला, किना जव्य्या-
कहेला की आत्मा में, पढ्या-
लेकिन सात के पहाडा में, आठ बार भुलय्या...

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कतेक पानी बहई मईया गंगा महारानी हे कतेक पानी...गंगा गीत

पक्की सराय, सोगरा स्टेट, मुजफ्फरपुर बिहार की संस्कृतिकर्मी उषा किरण गंगा गीत सुना रही हैं:
कतेक पानी बहई मईया गंगा महारानी हे कतेक पानी-
मईया बहलई बलान हे कतेक पानी-
आगम पानी बहई मईया गंगा महारानी हे छातीय पानी-
कथी ला ए बोधबई मईया गंगा महारानी मैया कथी ला हे-
मैया बोधबई पलान हे के ही धरी-
कर जोरी बोधबई मईया मैया गंगा महारानी ठेहीहा धरी-
मैया बोधबई पलान हे ठेहिहा धरी...

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: SONG USHA KIRAN VICTIMS REGISTER

Impact : तीन साल से हमारे वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प खराब था सुन नहीं रहे थे, सीजीनेट में शिकायत करने क

ग्राम-भुइयापारा, पंचायत-भेड़िया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साथ रमेश बता रहे है कि उनके गाँव का वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब पड़ा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे उन्होंने सीजीनेट स्वर में चुनाव के 20 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके वार्ड का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है| उसमे 17 घर के लोग पानी पी रहे है| वे लोग खुश इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की...

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG IMPACT PRATAPPUR RAMESH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »