हम 200 लोगो ने 2016 में रोज़गार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ...
ग्राम-मसरीखार, पोस्ट-डोंगरिया, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के सांथ में लक्ष्मण सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इनके गांव में 2016 में रोजगार गारंटी योजना के तह्त दुलाहरा तालाब में काम किये थे जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला। इसमें काम करने वालो की संख्या 200 थी, सरपंच, सचिव से पूछने पर कहते है पेमेंट आ गया है लेकिन लोगो को उनका मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी भुगतान मिल सके | C.E.O.@7693515855, S.D.M@9953924884. लक्ष्मणसिंह पोर्ते@8889446871.
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया...सीजीनेट पर गीत
कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट पर एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया-
समस्या रिकॉर्डिंग करो गाना सुनावा-
सीजीनेट सुनावा भइया...
काका ला सुनावा औ बड़ा ला बतावा-
माथा में अक्ल बुद्धि होला-
सीजीनेट सुनावा भइया...
Posted on: Jun 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्रामपंचायत-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 और 12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है और कुएं से पानी लाना पड़ता है 15 घरों का परिवार है इसके लिए सरपंच, सचिव को आवेदन भी किया गया था लेकिन यही कह देते हैं कि हो जाएगा परन्तु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाए जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निराकरण हो सके|सरपंच@9630511587, SDM@9425636137, PHE@9893485805, सम्पर्क नम्बर सुरेन्द्र लहरी@8085324948.
Posted on: Jun 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
कूप निर्माण के लिए हम लोगों से फ़ार्म भरते समय 2000 रू घूस लिया था, पैसा वापस नहीं करते...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि गांव में कूप निर्माण हुआ है 2016 में और इन लोगो से 2-2 हजार रूपये लिया गया है फॉर्म जमा करते समय और आज तक पैसा वापस नहीं किये है फ़ोन लगाने पर फ़ोन नहीं उठाते है 3-4 हितग्राही है, बोलशाय, कैलाश, बसंतलाल और बोलते है कि पैसा नहीं आया है और कहीं-कहीं पैसा दे दिए है | तो इनका कहना की पैसा मिलना चाहिए |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका कूप निर्माण का पैसा मिल सके| कलेक्टर@07775266117, S.D.M@09424166557, कृषि विभाग अधिकारी@9926753935. कैलाश पोया@975355388
Posted on: Jun 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
बारे सिचाला जाबो गा...करमा गीत
ग्राम-उसाड, पोस्ट-उसाड,ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुख सागर सिंह पावले के सांथ में भैयालाल जी है जो एक करमा गीत सुना रहे हैं :
बारे सिचाला जाबो गा-
साजा तारिक डोबरा सिचाला जाबो न-
कोन तो चिलट गए कोण तो बांधे गा-
पड़ गयो बुढिया के पाले सिचो के चेला टारो रे...


