Impact: Our village water problem got solved after report on CGnet, thanks...
ग्राम पंचायत-कोटराही, पोस्ट, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते बता रहे हैं , उनके गांव पानी की समस्या थी, उनके पारा में 30 घर और लगभग 100 जनसंख्या है, जो इस समस्या से परेशान थे, जिसके लिए उन्होंने लोक सुराज अभियान और PHE विभाग में आवेदन किया, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब परेशान होकर उन्होंने जुलाई 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया और अगस्त 2018 में उनकी पानी की समस्या हल हो गई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो चुकी है सभी को धन्यवाद दे रहे हैं :
अमर कुमार पोर्ते@70492252005.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR CG IMPACT SONG STORY VICTIMS REGISTER WATER
ते ना ना मोर नानो रे ये नानो रे...गोंडी गीत-
ग्राम-तोडहुर, पंचायत-हनुमानपुर, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार कतलामी अपने साथी जैनी गावड़े के साथ परलकोट क्षेत्र की एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
ते ना ना मोर नानो रे ये नानो रे-
ये डाबुंग डाडूयडीयड नुग नुवाडियल पीटे संगे-
देख के चले मायो जो नुग नुवाडियल पीटे संगे-
पुरके तेता पंजू जो नुग नुवाडियल पीटे संगे...
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG GONDI KANKER PAKHANJUR PARALKOT SONG SURESH KUMAR KATLAMI
हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-गढ़ी, पंचायत-डिज़ावल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी विजय और नधीरा बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, गिरिया से गढ़ी के बीच लगभग 2 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे :
नाहर सिंह@9644402660. CEO@9165689001.
Posted on: Sep 28, 2018. Tags: ABISHEK KUMAR AGRAWAL CG PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY
महाराज गजानंद आये, हर कथा में रंग बरसाये...भजन-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट, तहसील-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं :
महाराज गजानंद आये, हर कथा में रंग बरसाये-
देवा कौन तुम्हारी माता हैं, देवा कौन पिता कहलाये-
देवा पार्वती तेरी माता हैं, महादेव पिता कहलाये-
महाराज गजानंन आओ, हर कथा में रंग बरसाओ...
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: BHAJAN DILIP KUMAR YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
छोट रानी गोदी बैठे, बड़ रानी नैहर जाय...सरगुजिहा डोमकच्छ-
ग्राम पंचायत-बाक, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिल कुमार और उर्मिला एक सरगुजिहा डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
छोट रानी गोदी बैठे, बड़ रानी नैहर जाय- मोर रानी नैहर जाय मझुली मा रानी सगा आंसू ढरकाय- मै नइ सको बोला हमर आंसू ढरकाय लो- हाय रे आंसू ढरकाय...
