ये धरती मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों...भजन गीत

ग्राम पंचायत-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलबती सिंह और रामरती सिंह एक भजन गीत सुना रही हैं:
ये धरती मईया लागों तोरे पईया मैं तोला जोहारों-
मैं तोला जोहरों ओ तोला जोहारों ओ मोर धरती मईया-
हे कुदरगढ़ी मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों ओ-
हे गोरसियाँ मईया लागों तोरें पईया तोला जोहारो ओ-
तोला जोहारों ओ में तोला जोहारों ओ सरस्वती मईया-
हे सरस्वती मईया लागों तोरें पईया तोला जोहारों ओ-
ये धरती मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों....

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: KAMALBATI SINGH RAMRATI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल की शिक्षिका समय पर नहीं आती, शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है...

ग्राम-लामपुरी, पोस्ट-कोडगाँव, थाना-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनसाराम बता रहे है कि उनके गाँव की शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं आती.वो बच्चो को अच्छे से नहीं पढ़ाती है.स्कूल में शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है. स्कूल जंगल के किनारे है वहां पर जानवरों का भी खतरा रहता है| गाँव के लोगो ने शिकायत किया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है. उन लोगो की मांग है कि स्कूल में एक पुरुष शिक्षक हो और शौचालय और बाउंड्रीवाल बने जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके| कृपया इस नम्बर में बात कर शिक्षक,शौचालय और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करें: अंतागढ़ CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9755218992, 9516855168.

Posted on: Jun 04, 2018. Tags: MANSARAM ANTAGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम एक किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल मरावी बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 25 घर की बस्ती है और एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग 1 किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते है | हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो हो जायेगा-हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| उनका कहना हैण्डपम्प खुद जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा हो जाती | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: P.H.E.विभाग@9826603461. संपर्क@9679189891.

Posted on: Jun 04, 2018. Tags: MOHANLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our hand pump got repaired after reporting on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-टुकुडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से शिवनारायण बता रहे हैं कि उनके गाँव में हैण्डपम्प खराब हो जाने से लगभग 15-20 घर के लोगों को पीने के पानी की बहुत असुविधा हो रही थी, उन्हें बहुत दूर से पानी लाना पद रहा था. उसके लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत किया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट में 16 जनवरी को सन्देश रिकॉर्ड किया और 9 फरवरी को उनके गाँव का हैण्डपम्प बन गया है और अब ग्रामीणों को पास में ही पानी मिल रहा है, अब वे बहुत खुश हैं| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और जिले के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| शिवनारायण@9977831987.

Posted on: Jun 04, 2018. Tags: SHIVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity in our village after reporting on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यपदेश) से राजेश कुमार वर्मा बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में बिजली की समस्या थी. उनके वार्ड में 100 मकान है जनसँख्या लगभग 250 है वहां बहुत पहले से ही बिजली नही लगी थी जिससे कई तरह की परेशानी हो रही थी | कई बार सरपंच,सचिव और J.E. को शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे | तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद उनके गाँव में बिजली लग गई अब वहां के सभी ग्रामीण खुश हैं| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | राजेश कुमार वर्मा@9522680453.

Posted on: Jun 03, 2018. Tags: ELECTRICITY RAJESH KUMAR VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »