महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...महुआ गीत
आश्रित ग्राम -मनातु, ग्राम-पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से हेमा और बुधमनिया उराव आदिवासियों की भाषा में एक महुआ गीत सुना रहे है:
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
फूला गिरे डारा आधा राति सो मन-
फूला डोरी रे डोरी तो फोरी जोरे तहा-
डैन्ड़ो उपर पतरो नइयों पतनो उपर फूला रे-
महुआ रे महुआ सुबह पतई झर गेले...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: BUDHMANIYA HEMA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से खराब है, निजी हैंडपंप से भी लोग पानी नहीं लेने देते हैं...
ग्राम-ठाड़पतरा, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुरजर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 3 सोलर प्लेट लगे थे उसमे से एक प्लेट गिरकर टूट गया है| जिस बोर में पम्प लगा है वहां का हैण्डपम्प 3 माह से खराब पड़ा है |टंकी का ढक्कन नही होने से पानी गंदा हो जाता है. कुछ का अपना-अपना प्राइवेट बोर है उसमे पीने के लिए पानी लेने जाने से मना करते है|उनके बस्ती में करीब 12-15 है | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बातकर मदद करे: P.H.E.@9826132225, सचिव@9644488604, सरपंच@7610231685. प्रदीप@9617620796.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR GURJAR SONG VICTIMS REGISTER WATER
कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना...डोमकच गीत
ग्राम-मनातू, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सीताराम लोहरा विश्वकर्मा एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना-
कोन बने बेलो मैना कोन बने किर मेना कच नरी आरे-
कोन बने बेलों मैना कोन बने ओमो राजू-
तितकास लागे राजू नव रायर बोलो मैना-
अवरा और बेल मैना सुरस मिट्ठा लागे काचानरी ओरे-
कोन बने आओ राजू कोन बने बोले मैना...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: SEETARAM LOHRA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 2 किलोमीटर तक रोड बहुत ही खराब है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजरूप सिंह मरकाम, महीलाल नेताम, देवचंद नेताम और राजकुमार पोर्ते बता रहे है कि उनके गांव में रोड 2 किलोमीटर दूर से बहुत गड्डा हो गया है उसके कारण आने जाने में बहुत परेशानी हो रहा है और बस्ती के बीच में रोड नहीं है | उसके लिए कई बार कागज जमा कर चुके है पावती भी है उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करे: सचिव@9754531646, कलेक्टर@9424253580, C.E.O.@9006930583.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: DEVCHAND NETAM MAHILAL NETAM RAJRPOOP SINGH MARKAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सुन्दर और सजीला आम...बाल कविता
ग्राम-करकेटा पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेश कुशवाहा एक बाल कविता सुना रहे है:
सुन्दर और सजीला आम-
कितनी रंग रगीला आम-
सबके मन को भाता आम-
सबका जी ललचाता आम-
जिसने सूरज चाँद बनाया-
जिसने तारो को चमकाया-
जिसने बागो को महकाया-
जिसने सारा जगत बनाया-
आओ हम उनके गीत गुनगुनाये-
उसे प्रेम से शीश झुकाए...


