वनांचल स्वर : जड़ी बूटी से मलेरिया का उपचार -
ग्राम-कुबेरपुर, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमसुंदर पोर्ते बता रहे है कि वे एक जड़ी बूटी के बारे में जानते है जिससे मलेरिया का इलाज किया जा सकता है. मलेरिया जिसको आता है वे पत्थरनेंग, महुआ बोकला, रोहिना छाली, मिलाकर पीयेंगे तो मलेरिया कभी नहीं होगा | इस दवाई को वे खुद ही तैयार करके पीते हैं, उनको 55-56 साल हो गए न तो वे आज तक डॉक्टर के पास गए, न उनसे कभी गोली लिए, न सुई लगवाये | वे हमेशा बगैर चप्पल के चलते है| आज तक उनको मलेरिया नहीं हुआ | जड़ी बूटी से ही मलेरिया की बीमारी को दूर कर देते है| गणेश सिंह आयाम@9479003195.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: HEALTH PREMSUNDAR PORTE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन...भजन गीत
ग्राम-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रानी आयाम एक गीत सुना रही हैं:
तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन-
पूर्वे पहार आहे पश्चिम पहार बीचे में बीचे कंड बहे गंगा धार-
चारों मुड़ा चारों मुड़ा गूंजे जय-जय कार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन-
चारों मुड़ा बहे नदीं धार दाई विजय कुण्ड के महानदी-
पूर्वे पहार आहे पश्चिम पहार बीचे में बीचे कंड बहे गंगा धार-
तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन...
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: RANI AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने रोजगार गारंटी में एक साल पहले कुएं में काम किया, भुगतान अब तक नहीं हुआ...
ग्राम-कान्हाखेरो, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रतिराम और जुगरीबाई बता रहे हैं कि रोजगार गारंटी के तहत एक साल पहले कुएं में 1 सप्ताह तक लगभग 15-20 लोगो ने काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं मिला है. उसके लिए उन्होंने लिए सचिव सरपंच के पास बोले थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया दिए गए सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर भुगतान दिलाने में मदद करें: सरपंच@7587175936, सचिव@9406066611. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9406069971.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: RATIRAM JUGREE BAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे...डोमकच गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे है:
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे-
चलत राम डेलो वाला न जारी चला ला-
तोला मोला दोनों जन ला संगी भला ले ओले-
बारह बजे मेला लागे करी तो पसीना छुटे...
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बस्ती में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर सरपंच सचिव कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-धुरसी, पंचायत -कंदावानी तहसील-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गावटी सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं 5-6 घर की बस्ती है वहां एक भी हैण्डपम्प नहीं है वे लोग नदी से पानी लाकर पीते हैं, उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले लेकिन ध्यान ही नहीं दे रहें हैं तो उनका कहना है कि एक हैण्डपम्प खुदवा देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा हो जाती| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : सचिव@9406066611, P.H.E.@9893883154. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9575248234.


