8 माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-धरहर, पोस्ट-चर्चडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गनेशिया बाई, रजूला, रंगुलाल, बदसिया, मानमति, लीलाबाई बता रहे हैं कि 8 माह से इन्हें वृद्धा पेंशन नही मिल पा रहा है इन्होने कई बार सरपंच, सचिव, ब्लाक CEO को इस समस्या से अवगत कराया, जिस पर पैसा खाते में आने की बात कह रहे हैं, लेकिन बैंक वाले खाते में पैसा नहीं आने की बात कर रहे है, इस तरह लोगो को गुमराह किया जा रहा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनका पेंशन मिल सके: सरपंच@896501391सचिव@9754984363, CEO@7693515855. ग्रामीण रामप्रसाद केवट@7354478517.

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

मोर दिल मा घुसर के रे बैरी, तै मोर करेजा ला काटे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दमदम, पोस्ट-कोटमी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पोर्ते एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर दिल मा घुसर के रे बैरी, तै मोर करेजा ला काटे-
मोर नाम ला बदनाम करके कोन दुनिया मा भागे ओ-
कोन संझा और कोन बिहनिया दरिया मा मोला भुलाए ओ-
संग मा जीबो मरबो कहके आनी बानी के किरिया तै खवाए ओ-
मोर माया के उलहत बिरवा ला तै तेज धार हथोडा से काटे ओ-
मंगनी करा के बिहा रचा के मोर अंगना मा आहे ओ...

Posted on: Jun 17, 2017. Tags: SONG VEER SINGH VICTIMS REGISTER

छमा छम्म लगे भैया टाकी गांव मा छमा छम्म लगे...गोंडवाना गीत

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिंह वट्टी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
छमा छम्म लगे भैया टाकी गांव मा छमा छम्म लगे-
गोंवाना होटल और गोंडवाना चाय-
गोडन के दूकान मन ला मोहाय-
हल्दी रंग कपड़ा गोंडवाना ड्रेस-
सबो धर्म ले गोंडी हवये बेस्ट-
गोडन के टंगिया और गोडन के धनही...

Posted on: Jun 17, 2017. Tags: NARESH SINGH WATTI SONG VICTIMS REGISTER

हम 200 लोगो ने 2016 में रोज़गार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ...

ग्राम-मसरीखार, पोस्ट-डोंगरिया, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के सांथ में लक्ष्मण सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इनके गांव में 2016 में रोजगार गारंटी योजना के तह्त दुलाहरा तालाब में काम किये थे जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला। इसमें काम करने वालो की संख्या 200 थी, सरपंच, सचिव से पूछने पर कहते है पेमेंट आ गया है लेकिन लोगो को उनका मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी भुगतान मिल सके | C.E.O.@7693515855, S.D.M@9953924884. लक्ष्मणसिंह पोर्ते@8889446871.

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया...सीजीनेट पर गीत

कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट पर एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया-
समस्या रिकॉर्डिंग करो गाना सुनावा-
सीजीनेट सुनावा भइया...
काका ला सुनावा औ बड़ा ला बतावा-
माथा में अक्ल बुद्धि होला-
सीजीनेट सुनावा भइया...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »