हमें दूसरो की कमी को ही ध्यान नहीं देना चाहिये बल्कि उसे दूर कर अच्छाई को निखारना चाहिये...कहानी-

एक गांव में रामू नाम का एक गरीब किसान रहता था| रामू के पास एक छोटा सा खेत था| जिससे वह अपना घर चलता था| एक दिन वह बाजार में खेत के लिये बीज खरीद रहा था| तभी उसकी नजर दो बड़ी और सुंदर घडो पर पड़ती है, रामू दोनों घडो को खरीद कर घर की ओर चला जाता है| अगली सुबह वह दोनों घडो में लकड़ी बांधकर पानी भरने नदी में जाता है| वह पानी लेकर वापस आता है, तो देखता है कि एक घड़ा फूटा है, जिसमें आधा पानी है| ये देखकर वह निरास नहीं होता और अपने काम पर चला जाता है| दिन गुजरते जाते हैं| रामू प्रतिदिन उन्ही घड़े से पानी लाता है| ये सब देखकर फूटा घड़ा दुखी होता है कि फूटे होने के बाद भी रामू उसे फेकता नहीं उससे पानी लाता है| अगले दिन फूटा घड़ा अपने मालिक से दुखी होकर अपनी कमी को बताता है| रामू कहता है मुझे तुममे कोई कमी नहीं दिखाई देती| वह फिर पानी लेने चला जाता है | फूटा घड़ा रास्ते में खिले फूलो को देखकर अपनी कमी को भूल जाता है लेकिन वापस घर आधे पानी लाने पर दुखी होता है| तब रामू बताता है | रास्ते में जो सुंदर फूल देखकर तुम अपनी कमी को भूल गए थे वे फूल तुम्हारे वजह से ही लगे हैं, तुमसे जो पानी गिरता है उसी से वो फूल उगे हैं और इससे मुझे आमदनी भी होती है| इस कहानी से सीख मिलती है | हमें दूसरो की कमी को ही ध्यान नहीं देना चाहिये बल्कि उसे दूर कर अच्छाई को निखारना चाहिये|

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

कब कहोगे मेरा भारत महान...कविता

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को कविता के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
कब कहोगे मेरा भारत महान-
इसमे से एक भी नहीं बेईमान-
यह देश तुम्हारा है-
इसकी फिक्र भी तुम्हे ही करना है-
यदि तुम फिर सो जाओगे-
अपना कर्तव्य भूल जाओगे...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हर एक राजनेता और कारकर्ता, स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नही थकता...पंक्तियाँ

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
हर एक राजनेता और कारकर्ता-
स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नहीं थकता-
अंदर से भले ही गांधी के विचारो से असहमती रखते हों-
लेकिन सार्वजनिक रूप से खुद को-
गांधी का अनुयायी बताते नही थकते...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

लीचिया लाले लाल, ऐ सईयां मुजफ्फरपुर से लईहा...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार होली की बधाई देते हुए एक गीत सुना रहे हैं :
लीचिया लाले लाल, ऐ सईयां मुजफ्फरपुर से लईहा-
नहीं मन बटईय न, बराबट जईबा-
छुट जईहे गऊवां, जवारवा हो-
होली के दियन होके जईया-
सईंया मत जा बिदेश-
होली के दियन होके जईया...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

रंग गुलाल उड़वा फागुन में...फागुन गीत-

छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी विकास मंच मुजफ्फपुर (बिहार) से सुनील कुमार होली त्योहार के शुभकामनाओं के सांथ एक फागुन गीत सुना रहे हैं :
रंग गुलाल उड़वा फागुन में-
तन से उड़वा हो मन से उड़वा-
प्रेम के रंग फैलावा हो-
प्रेम के रंग फैलावा फागुन में, रंग गुलाल उड़वा-
रंग गुलाल उड़वा फागुन में...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: BIHAR HOLI SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »